Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड पाई अपडेट

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास के एक ट्वीट के मुताबिक, 2017 में लॉन्च किए गए एंड्रॉयड वन प्रोग्राम पर चलने वाले Nokia 3 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Nokia 3 को मिल रहा है एंड्रॉयड पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • करीब दो साल पहले भारत में लॉन्च हुआ था Nokia 3
  • नोकिया 3 को मई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिला है
  • कंपनी दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा कर चुकी है
विज्ञापन
HMD Global अपने एक वादे पर हमेशा अडिग रही। यह वादा है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट देना। कंपनी ने पहले ही कहा था कि उसके स्मार्टफोन तीन साल तक सिक्योरिटी पैच और दो अहम एंड्रॉयड ओएस अपडेट की गारंटी के साथ आएंगे। ऐसा नहीं है कि यह दावा सिर्फ मिड-रेंज नोकिया फोन के लिए ही है। कंपनी के सबसे किफायती नोकिया फोन भी लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ आते हैं। अब कंपनी ने करीब दो साल पुराने Nokia 3 स्मार्टफोन के लिए अपडेट ज़ारी कर दिया है।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास के एक ट्वीट के मुताबिक, 2017 में लॉन्च किए गए एंड्रॉयड वन प्रोग्राम पर चलने वाले Nokia 3 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने के वादे पर कायम है।

एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के साथ नोकिया 3 को इस एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ आने वाले कई नए फीचर मिल गए हैं। Nokia 3 यूज़र द्वारा साझा किए गए चेंजलॉग के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अपडेट अपने साथ नया सिस्टम नेविगेशन, रीवेम्प्ड सेटिंग्स व नोटिफिकेशन, एडेपटिव बैटरी, एडेपटिव बैटरी, एडेपटिव ब्राइटनेस और मई महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट ओवर द एयर रिलीज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हर डिवाइस को यह अपडेट मिल जाएगा।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia 3, Android 9 Pie, Android One
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »