Nokia 2 को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट

Nokia 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का स्टेबल अपडेट मिलना लगा है।

Nokia 2 को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट

Nokia 2 को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो स्टेबल अपडेट

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर के साथ आता है नोकिया 2
  • 4100 एमएएच की बैटरी है Nokia 2 स्मार्टफोन में
  • Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है
विज्ञापन
Nokia 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का स्टेबल अपडेट मिलना लगा है। पिछले साल Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो का बीटा अपडेट जारी किया था। सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किए जाते हैं लेकिन नोकिया 2 को मिला अपडेट ऑप्शनल है। इसका मतलब आप चाहें तो अपने Nokia 2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो पर अपडेट कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ सकता है।

ऐसे में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हैंडसेट को अपडेट ना करें। HMD Global ने यूजर्स को सचेत करते हुए Nokia 2 अपग्रेड वेबपेज़ पर बताया कि कुछ ऐप्लिकेशन हैं जो सपोर्ट नहीं करेंगे। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने पिछले महीने ट्वीट करके यूजर्स को चेताया था कि डिवाइस को ओरियो पर अपडेट करने से यूआई परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ेगा। एंड्रॉयड नूगा की तुलना में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सिस्टम का अधिक इस्तेमाल करता है।

अगर इसके बावजूद भी आप अपने नोकिया 2 हैंडसेट को एंड्रॉयड ओरियो पर अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Nokia 2 अपग्रेड वेबपेज़ पर साइन-इन करना होगा और फिर नए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए Request OTA बटन पर क्लिक करें। NokiaPowerUser ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया था। एचएमडी ग्लोबल ने अपने अपग्रेड वेबपेज़ पर कहा कि एचएमडी ग्लोबल ने अपने अपग्रेड वेबपेज़ पर कहा कि कुछ ऐसे देश हैं जहां नोकिया 2 यूजर्स को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट नहीं मिलेगा।
 

नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 2, HMD Global, Android Oreo, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »