लेनोवो का पहले दिन ही मोटो ई3 पावर की 1 लाख यूनिट बेचने का दावा

लेनोवो का पहले दिन ही मोटो ई3 पावर की 1 लाख यूनिट बेचने का दावा
ख़ास बातें
  • लेनोवो का दावा, पहले दिन बिके 1 लाख मोटो ई3 पावर हैंडसेट
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है
  • इस फोन में 3500 एमएच की बैटरी है
विज्ञापन
मोटोरोला के लेटेस्ट बजट 4जी स्मार्टफोन ई3 पावर को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपयये में मिल रहा है। फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर भी मौजूद हैं। मोटो ई सीरीज के तीसरी जेनरेशन के इस फोन को जबरदस्त कामयाबी मिली है और लॉन्च के दिन ही इस फोन की 1 लाख यूनिट बिक गईं।

बुधवार को मोटोरोला इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही इस बात की जानकारी दी। फ्लिपकार्ट के ट्वीट के मुताबिक, एक दिन में सबसे ज्यादा फोन बिकने के मामले में मोटो ई3 पावर ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एक दिन में सबसे ज्यादा फोन की बिक्री के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। वहीं मोटो इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि मोटो और फ्लिपकार्ट ने मिलकर नया इतिहास रच दिया है। लॉन्च के पहले दिन मोटो ई3 पावर सबसे ज्यादा बिक्री वाला फोन बन गया है।
 
(यह भी पढ़ें: मोटो ई3 पावर की पहली झलक )

इससे पहले लॉन्च हुए मोटो जी4 प्ले की कीमत सिर्फ 1,000 रुपये ही ज्यादा है लेकिन इस फोन ने मोटो ई3 पावर जैसा कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया। इसी हफ्ते आयोजित हुए मोटो ई3 पावर के लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कबा था कि भारत में मोटो ई और मोटो ई (सेकेंड जेन) की 30 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं।

मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 

मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह बर्स्ट, पनोरमा और एचडीआर मोड से लैस है। यूज़र स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है।

मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसके साथ 10 वॉट का रैपिड चार्जर भी दिया गया है। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि मात्र 15 मिनट तक चार्ज करने पर 5 घंटे तक बैटरी लाइफ मिल जाएगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto india, moto e3 power, moto e3 power sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »