मोटो ई3 पावर भारत में लॉन्च, 3500 एमएएच की बैटरी से है लैस

मोटो ई3 पावर भारत में लॉन्च, 3500 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने नया स्मार्टफोन मोटो ई3 पावर लॉन्च किया है। मोटो ई3 पावर की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी बिक्री सोमवार रात 12 बजे से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट पहले दिन की सेल के ग्राहकों को कई शानदार ऑफर भी दे रही है।

मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह बर्स्ट, पनोरमा और एचडीआर मोड से लैस है। यूज़र स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है।

मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है और इसके साथ 10 वॉट का रैपिड चार्जर भी दिया गया है। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि मात्र 15 मिनट तक चार्ज करने पर 5 घंटे तक बैटरी लाइफ मिल जाएगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735पी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »