Huawei की Mate 70 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, 1 TB तक मिलेगी स्टोरेज

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया जाएगा। Huawei ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 22:18 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया जाएगा
  • हाल ही में Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को चीन में पेश किया था

इस सीरीज में Huawei Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro+ शामिल हो सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei की Mate 70 सीरीज अगले सप्ताह पेश की जाएगी। इस सीरीज में Huawei Mate 70, Mate 70 Pro और Mate 70 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस स्मार्टफोन सीरीज का एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें इस सीरीज के एक स्मार्टफोन का डिजाइन और रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। इसमें LED फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया जाएगा। Huawei ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि इस सीरीज में Huawei Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS Ultimate Design शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 1.5K डिस्प्ले और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट हो सकता है। कंपनी की Mate 70 सीरीज में Qualcomm का अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Huawei को अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। चीन में सेल की शुरुआत में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। Mate XT Ultimate Design को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

इस पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Mate XT Ultimate Design में डुअल सिम है और यह HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.