YouTube ने कई देशों में बढ़ाए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस

यूट्यूब का कहना है कि इसका कारण इस प्रीमियम सर्विस में सुधार करना और आर्टिस्ट्स और क्रिएटर्स को मदद देना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 22:49 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब ने इटली, नीदरलैंड, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में प्राइस बढ़ाए है
  • पिछले महीने यूट्यूब ने भारत में इस सर्विस को महंगा किया गया था
  • इस सब्सक्रिप्शन में विज्ञापन नहीं होते

यूरोप के कुछ देशों में इसके 'सिंगल' प्लान का प्राइस लगभग दो यूरो बढ़ाया गया है

वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस को कई देशों में बढ़ा दिया है। इस सब्सक्रिप्शन में विज्ञापन नहीं होते। यूट्यूब ने इटली, नीदरलैंड, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में इसके प्राइस बढ़ा दिए हैं। यूरोप के कुछ देशों में इसके 'सिंगल' प्लान का प्राइस लगभग दो यूरो बढ़ाया गया है। इसके अलावा 'फैमिली' प्लान भी महंगा हो गया है। 

गूगल के मालिकाना हक वाली यूट्यूब ने हाल ही में भारत में भी इस सब्सक्रिप्शन के प्राइस बढ़ाए हैं। Reddit पर कई यूजर्स ने बताया है कि उन्हें यूट्यूब की ओर से भेजी गई ईमेल में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन महंगा होने की जानकारी दी गई है। आयरलैंड, बेल्जियम, इटली और नीदरलैंड में सिंगल प्लान का प्राइस 11.99 यूरो से बढ़ाकर 13.99 यूरो किया गया है। इसके साथ ही फैमिली प्लान का प्राइस लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 17.99 यूरो से 25.99 यूरो हो गया है। डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, नॉर्वे, स्वीडन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में भी इस सब्सक्रिप्शन को महंगा किया गया है। 
Advertisement

यूट्यूब का कहना है कि इसका कारण इस प्रीमियम सर्विस में सुधार करना और आर्टिस्ट्स और क्रिएटर्स को मदद देना है। पिछले महीने यूट्यूब ने भारत में इंडिविजुअल, फैमिली और स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन प्लान के रेट बढ़ाए थे। इस सर्विस में यूजर्स को बिना विज्ञापन के वीडियो की स्ट्रीमिंग, बैकग्राउंड में वीडियो देखने या म्यूजिक सुनने की सुविधा और पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

यह पता नहीं चला है कि YouTube Premium के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को नए रेट्स के भुगतान के लिए ग्रेस पीरियड मिलेगा या नहीं। इसके इंडिविजुअल प्लान का सिंगल यूजर के लिए रेट 129 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 149 रुपये प्रति माह किया गया है। फैमिली प्लान वाले यूजर्स को 299 रुपये प्रति माह चुकाना होगा। इस प्लान में यह सर्विस पांच यूजर्स तक एक्सेस कर सकते हैं। पहले इसका प्राइस 189 रुपये का था। इसके स्टूडेंट प्लान को 79 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 89 रुपये हो गया है। इसके प्रीपेड प्लान्स के रेट भी बढ़ाए गए हैं। इसके नए यूजर्स के लिए एक महीने का ट्रायल उपलब्ध है। पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को डीपफेक्स को लेकर चेतावनी दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.