Xiaomi Ultra Slim Power Bank लॉन्च, 4900mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi साउंड आउटडोर स्पीकर के साथ Xiaomi Ultra Slim Power Bank लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Ultra Slim Power Bank लॉन्च, 4900mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Ultra Slim Power Bank में 20W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank की कीमत 1,799 रुपये है।
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank में 4900mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi साउंड आउटडोर स्पीकर के साथ Xiaomi Ultra Slim Power Bank लॉन्च कर दिया है। शाओमी अल्ट्रा स्लिम पावर बैंक में 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह पावर बैंक 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Xiaomi Ultra Slim Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Ultra Slim Power Bank Price


Xiaomi Ultra Slim Power Bank की कीमत 1,799 रुपये है। इस पावर बैंक को mi.com पर खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध है। ग्राहक अर्ली बर्ड क्राउडफंडिशन के तहत इसे 1,499 रुपये (पहली 1 हजार यूनिट्स) में खरीद सकते हैं। क्राउडफंडिशन आज से शुरू हुई है, वहीं बिक्री 13 दिसंबर, 2024 में 12 बजे शुरू होगी।
 


Xiaomi Ultra Slim Power Bank Specifications


Xiaomi Ultra Slim Power Bank में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस का सपोर्ट करती है। फास्ट रिचार्जिंग के लिए यह 18W इनपुट का सपोर्ट करता है। चार्जिंग पोर्ट में यूएसबी टाइप-सी शामिल है जो कि टू-वे चार्जिंग, इनपुट और आउटपुट दोनों का सपोर्ट करता है।

यह चार्जर 33W चार्जर केबल के साथ 1 घंटे और 32 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। 22.5W चार्जर से 1 घंटे 38 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। चार्जिंग प्रोटोकॉल में PD2.0, PD3.0, PPS, QC2.0, QC3.0, QC3.5, AFC और FCP शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें 12 लेयर हैं। एक्सेसरीज में कैरी पाउच आता है, जिससे इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 113 मिमी, चौड़ाई 53 मिमी, मोटाई 10 मिमी और वजन 93 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »