Xiaomi अगले साल लॉन्च करेगा नए AC!, जानें क्या है पूरा प्लान

Xiaomi होम एप्लायंसेज के बाजार में भी अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की योजना बना रही है।

Xiaomi अगले साल लॉन्च करेगा नए AC!, जानें क्या है पूरा प्लान

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Air Conditioner 1.5HP दमदार पावर प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • शाओमी आने वाले साल में नई रेंज के एयर कंडीशनर लेकर आने वाला है।
  • शाओमी AC क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाना चाहता है।
  • Xiaomi ने खासतौर से इंटेलीजेंट होम एप्लायंस टेस्टिंग सेंटर बनाया है।
विज्ञापन
अपने स्मार्टफोन्स और स्मार्ट डिवाइसेज के लिए जाने-जानी वाली कंपनी Xiaomi होम एप्लायंसेज के बाजार में भी अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने हाल ही में बड़े एप्लायंसेज के अपने बिजनेस को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बताया जिसमें ह्यूबेई प्रांत के वुहान में एक विशाल स्मार्ट होम एप्लायंसेज फैक्ट्री का निर्माण शामिल है। इस अत्याधुनिक प्लांट का 2026 तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे Xiaomi की प्रोडक्शन कैपेसिटी और निर्माण कैपेसिटी काफी बढ़ जाएंगी। आइए Xiaomi के आगामी एयर कंडीशनर के बारे में जानते हैं।  


नए एयर कंडीशनर और फैक्ट्री का विस्तार


अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए  Xiaomi ने खासतौर से इंटेलीजेंट होम एप्लायंस टेस्टिंग सेंटर बनाया है। इस सेंटर में 20 से ज्यादा इंजीनियर, 47 से ज्यादा लेबोरेटरीज हैं जहां शाओमी के मौजूदा और आने वाले प्रोडक्ट्स को कठोर परीक्षणों से गुजरना पड़ता है। शाओमी अपने प्रोडक्ट्स को विभिन्न कंडीशन में टेस्ट करके, जैसे कि बेहद गर्म और बेहद सर्द तापमानों में रख कर, इनकी टेस्टिंग करता है, ताकि वो मजबूत और लम्बे चलने वाले प्रोडक्ट्स बना सके। 

अपने विस्तार की योजना के साथ शाओमी आने वाले साल में नई रेंज के एयर कंडीशनर भी लेकर आने वाला है। कंपनी ने यह कदम एसी और स्मार्ट होम कूलिंग सॉल्यूशंस की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है। कंपनी की एयर कंडीशनर बाजार में मजबूत परफॉरमेंस से यह साफ होता है कि शाओमी इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और बढ़ाना चाहता है।

Xiaomi की हाल में आई फाइनेंशियल रिपोर्ट में बढ़त को दिखाया है। इसमें कंपनी को साल दर साल 30.5 प्रतिशत रेवन्यू की बढ़त देखने को मिली है। खासकर, कंपनी के एयर कंडीशनर शिपमेंट्स में 55 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई, वहीं फ्रिज और वाशिंग मशीन के शिपमेंट्स में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली है। ये सकारात्मक परिणाम दिखाते हैं कि शाओमी अपने प्रोडक्ट्स के जरिए मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने में और उपभोक्ता की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

कंपनी क्वालिटी और ग्राहक की संतुष्टि पर ध्यान देते हुए Xiaomi ग्लोबल होम एप्लायंसेज बाजार में बड़ा प्लेयर बनने के लिए तैयार है। कंपनी की नई फैक्ट्री और इसका टेस्टिंग सेंटर प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन कैपेसिटी में तेजी लाने के साथ-साथ दुनियाभर में उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएगा।

Xiaomi YU7 के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में भी एंट्री करने वाला है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमे 681 हॉर्स पावर, स्लिम डिजाइन होगा। यह अपने प्रतिस्पर्धी मॉडल Tesla Model Y की टक्कर की कीमत में आएगी। यह कार 2025 के मध्य में लॉन्च होने की संभावना है। इसे Tesl, BYD और Neo से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Air Conditioner, AC, Xiaomi, Air Conditioner
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  3. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  5. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  6. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
  7. Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
  8. Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर में हजारों की बचत का मौका
  10. Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े 144Hz डिस्प्ले से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »