Ac

Ac - ख़बरें

  • न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
    Magnetic Cooling या Magnetic Refrigeration एक उभरती हुई कूलिंग तकनीक है, जो Magnetocaloric Effect पर आधारित है। इसमें कुछ खास मैग्नेटिक मटेरियल चुंबकीय क्षेत्र मिलने पर गर्म और हटने पर ठंडे हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कूलिंग पैदा करने के लिए किया जाता है। पारंपरिक फ्रिज और AC की तरह इसमें रेफ्रिजरेंट गैस और बड़े कंप्रेसर की जरूरत नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी लागत और तकनीकी चुनौतियों के कारण इसका इस्तेमाल सीमित स्तर पर ही हो रहा है।
  • जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
    TEMPT ने भारतीय बाजार में ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च किया है। नए डिवाइस में Chiller Technology दी गई है, जो कुछ सेकेंड में 18°C तक कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करती है। इसमें 4000mAh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। फैन में चार स्पीड मोड, LED डिस्प्ले, Type-C फास्ट चार्जिंग और 20dB से कम नॉइज लेवल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 1,990 रुपये रखी है और यह Amazon व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
    भारतीय क्लाइमेट-टेक ब्रांड Optimist ने एयर कंडीशनर सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपनी पहली AC रेंज लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक, नए AC 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्थिर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। पहले चरण में 1.4-टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। इसमें 6.05 ISEER रेटिंग, Turbo+ कूलिंग मोड, ट्विन-रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर, ऐप कंट्रोल और गैस लेवल इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी दे रही है।
  • 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने नया स्मार्ट एयर कंडीशनर ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner GentleAir है जो फास्ट कूलिंग फीचर से लैस किया गया है। नए Mijia AC में कंपनी ने AI एनर्जी सेविंग मोड दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बिजली की खपत को 24.5% तक कम कर सकता है।
  • 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्टैंडिंग एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो कि कंपनी का Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC है। शाओमी ने कहा है कि यह हाई कैपिसिटी क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट है। दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है। इसमें 3 हॉर्सपावर का सिस्टम है जो खासतौर पर बड़े कमरों में कूलिंग के लिए बना है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है।
  • दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
    गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ने के साथ AC ओवरहीटिंग और आग लगने की घटनाएं भी चर्चा में रहती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक खराब वायरिंग, शॉर्ट-सर्किट, वोल्टेज फ्लक्चुएशन, गंदे फिल्टर और समय पर सर्विसिंग न होने जैसी वजहें AC पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। हालांकि हर हादसे की वजह अलग हो सकती है, लेकिन कई मामलों में AC पहले से कुछ चेतावनी संकेत देता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं AC ओवरहीटिंग के कारण, इसके शुरुआती संकेत और जरूरी सेफ्टी टिप्स।
  • कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
    Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च कर दिया है। नया 0.5 टन Window AC छोटे कमरों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी है, जो पुराने Fixed-Speed मॉडल की तुलना में ज्यादा स्थिर कूलिंग और कम बिजली खपत देने का दावा करती है। AC में Anti-Dust Filter, Low Noise Operation और CWRC Cooling System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी लॉन्च कीमत 14,499 रुपये + GST रखी गई है।
  • Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एसी मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल है जो कि 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है। इसका खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है।
  • AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
    AKAI India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Summer Collection पेश की है। कंपनी ने नए Nilgiree Split Inverter AC और Direct Cool रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। AKAI का दावा है कि नई AC सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग देने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 9-in-1 Flexi Mode, Frost Self-Clean और 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नई रेफ्रिजरेटर रेंज में Deep Direct Cool टेक्नोलॉजी, Wide Voltage Operation और R600a रेफ्रिजरेंट मिलता है। नई रेंज की शुरुआती कीमत 16,398 रुपये रखी गई है।
  • गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
    गर्मी बढ़ने के साथ AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय Thermal Protection, Refrigerant Leak Detection, Built-in Voltage Protection और Smart Compressor Cut-Off जैसे सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। इसके अलावा Fire Resistant PCB, Copper Wiring और समय-समय पर सर्विसिंग भी AC को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
  • Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
    Amazon Great Summer Sale का आज आखिरी दिन है। इस सेल में कंपनी ने कई कैटिगरी के प्रोडक्ट्स को डिस्काउंटेड रेट पर लिस्ट किया है। सेल में स्मार्टफोन्स समेत स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो AI पावर्ड एसी है। यह एक स्प्लिट मॉडल है जो Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसी एसी का पिछले महीने बेस मॉडल पेश किया था। अब नया मॉडल अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है।
  • पॉकेट में AC! Sony ने लॉन्च किया गजब का गैजेट, कॉलर में लगाएं और पूरा दिन मिलेगी कूलिंग
    Sony ने एक नया और अनोखा गैजेट लॉन्च किया है जो गर्मी में आपको कूल-कूल रखेगा! यह गैजेट एक पॉकेट साइज डिवाइस है जिसे Reon Pocket Pro Plus नाम दिया गया है। यह एक वियरेबल थर्मो डिवाइस है जो पर्सनल कूलिंग डिवाइस की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, इसमें दोनों फीचर हैं, और यह हीटिंग के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है।
  • अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
    Amazon Great Summer Sale में घरेलू उपकरणों पर भारी छूट मिल रही है। सेल आज यानी 8 मई से लाइव हो चुकी है। सेल में एयर कंडीशनर पर भारी छूट पाने का मौका है। अगर आप इस सेल में कोई ब्रांडेड एसी जैसे Samsung, LG, Haier आदि खरीदना चाहते हैं कंपनियों ने बड़ा डिस्काउंट और बैंक ऑफर दिया है।
  • Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
    Amazon Great Summer Sale 2026 अब सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो गई है। सेल में Samsung, OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा लैपटॉप्स, Smart TVs, एयर कंडीशनर्स, रेफ्रिजरेटर्स, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Amazon Pay कैशबैक जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। Prime मेंबर्स को फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा मिलेगा।

Ac - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »