Xiaomi का नया वॉल सॉकेट अप्लॉयंसेज को बना देगा स्मार्ट! जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Smart Wall Socket वॉयस और ऐप कंट्रोल सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स इसे Xiao Ai असिस्टेंट और Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

Xiaomi का नया वॉल सॉकेट अप्लॉयंसेज को बना देगा स्मार्ट! जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Wall Socket फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है
  • इसकी कीमत 59 युआन (लगभग 700 रुपये) रखी गई है
  • Xiaomi Smart Wall Socket वॉयस और ऐप कंट्रोल सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट होम एक्सेसरी Xiaomi Smart Wall Socket लॉन्च किया है। यह स्मार्ट सॉकेट IoT Mesh 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी और स्टेबिलिटी बेहतर होती है। इसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, Mi Home ऐप से रिमोट ऑपरेशन, शेड्यूल्ड स्विचिंग, स्मार्ट लिंकिंग और पावर कंजम्पशन ट्रैकिंग जैसी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह ओवरलोड और ओवर-टेम्प्रेचर प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।

Xiaomi Smart Wall Socket फिलहाल चीन में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 59 युआन (लगभग 700 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसकी ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Xiaomi Smart Wall Socket specifications

Xiaomi Smart Wall Socket 86-टाइप माउंटिंग बॉक्स सपोर्ट करता है, जिससे इसे पारंपरिक वॉल सॉकेट्स की जगह आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। यूजर्स को बस लाइव, न्यूट्रल और ग्राउंड वायर कनेक्ट करना होगा, जिससे सेटअप आसान हो जाता है। इसमें फिजिकल स्विच भी दिया गया है, जिससे यूजर्स इसे ऐप के बिना भी मैन्युअली ऑन/ऑफ कर सकते हैं। Xiaomi का दावा है कि इसकी IoT Mesh 2.0 टेक्नोलॉजी से यह स्मार्ट होम डिवाइसेस के साथ बेहतर और स्टेबल कनेक्शन प्रदान करता है।

सेफ्टी के लिहाज से, यह स्मार्ट सॉकेट ओवरलोड और ओवर-टेम्प्रेचर प्रोटेक्शन के साथ आता है। अगर किसी कनेक्टेड डिवाइस की पावर खपत 2500W या 10A से ज्यादा होती है, तो यह ऑटोमैटिकली पावर कट कर देगा ताकि शॉर्ट सर्किट और अन्य दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसमें 650 डिग्री सेल्सियस ग्लो वायर टेस्ट पास करने की क्षमता है और यह V-0 ग्रेड फ्लेम-रिटार्डेंट मटेरियल से बना है। इसके अलावा, चाइल्ड सेफ्टी भी सुनिश्चित की गई है, जो छोटे बच्चों को इलेक्ट्रिक शॉक से बचाने में मदद करती है।

Xiaomi Smart Wall Socket वॉयस और ऐप कंट्रोल सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स इसे Xiao Ai असिस्टेंट और Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप की मदद से घर से दूर रहते हुए भी इसे ऑन/ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा, यह HyperOS इंटीग्रेशन के साथ आता है, जिससे यूजर्स शेड्यूल्ड स्विचिंग और स्मार्ट लिंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका रीयल-टाइम पावर ट्रैकिंग सिस्टम यह मॉनिटर करता है कि कौन-सा डिवाइस कितनी बिजली खपत कर रहा है। साथ ही, यह OTA अपडेट्स सपोर्ट करता है, जिससे समय-समय पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Smart Wall Socket
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »