Xiaomi ने Mijia Blender N1 किया लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने अपने नए किचन गैजेट Mijia Blender N1 को पेश कर दिया है। यह ब्लेंडर खाना बनाने को आसान और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए डिजाइन है।

Xiaomi ने Mijia Blender N1 किया लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia Blender N1 में 1.75 लीटर की कैपेसिटी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने नए किचन गैजेट Mijia Blender N1 को पेश कर दिया है।
  • Xiaomi Mijia Blender N1 में 1.75 लीटर की कैपेसिटी दी गई है।
  • Xiaomi Mijia Blender N1 की कीमत 279 युआन (लगभग 3,256 रुपये) है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने नए किचन गैजेट Mijia Blender N1 को पेश कर दिया है। यह ब्लेंडर खाना बनाना आसान और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Blender N1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Blender N1 Price


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Blender N1 की कीमत 279 युआन (लगभग 3,256 रुपये) है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह गैजेट बिक्री के लिए अब JD.com पर मिल रहा है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। 


Xiaomi Mijia Blender N1 Specifications


Xiaomi Mijia Blender N1 में 1.75 लीटर की कैपेसिटी दी गई है। ब्लेंडर एक हाई-स्पीड मोटर और 6-ब्लेड स्टेनलेस स्टील कटर से लैस है जो फलों, सब्जियों, नट्स और बर्फ समेत कई प्रकार के सामग्री को आसानी से ब्लेंड कर सकता है। आसान ब्लेंडिंग के लिए N1 में 3 टियर ब्लेंडिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम सामग्री से अधिक प्रोटीन निकालने में मदद करता है, जिसके चलते स्मूथ टेक्स्चर और बेहतर स्वाद मिलता है। इसके अलावा ब्लेंडर का मल्टी-फेज हीटिंग कर्व फ्लेवर और पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ड्रिंक टेस्टी और हेल्दी दोनों रहता है।

एन1 का इस्तेमाल करने के बाद सफाई करना इसके सेल्फ-क्लीनिंग और स्टरलाइजेशन मोड के चलते काफी सरल है। सिर्फ एक बटन दबाकर यूजर्स ऑटोमैटिक क्विक-क्लीनिंग फंक्शन को एक्टिवेट कर सकते हैं या स्टरलाइजेशन सफाई मोड पर स्विच कर सकते हैं, जो पूरी सफाई के लिए हाई स्पीड ब्लेंडिंग, हाई टेंप्रेचर क्लीनिंग और हॉट एयर स्टरलाइजेशन का इस्तेमाल करता है। N1 में एक सिरेमिक नॉन-स्टिक बेस भी है, जिससे भोजन चिपकता नहीं है। ब्लेंडर का एलईडी डिस्प्ले खाना पकाने के तरीके और रिमेनिंग समय के बारे में साफ जानकारी प्रदान करता है, जिससे ब्लेंडिंग प्रक्रिया को आसानी से मॉनिटर किया जा सकता है।

अतिरिक्त सुविधा के लिए N1 12 घंटे की स्मार्ट शेड्यूलिंग और ऑटोमैटिक हीट प्रीजर्वेशन का सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप ब्लेंडर को एक खास समय पर ब्लेंडिंग शुरू करने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं, जिससे ड्रिंक 12 घंटे तक गर्म रहेगी। पावर के मामले में ब्लेंडर ब्लेंडिंग के लिए 500W और हीटिंग के लिए 800W पर काम करता है। कोल्ड ड्रिंक के लिए अधिकतम कैपेसिटी 1.75 लीटर है, जबकि हॉट ड्रिंक की अधिकतम कैपेसिटी 1.4 लीटर है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 4.2 किलोग्राम, 176 × 223 × 383 मिमी है। Mijia Blender N1 में मोटर ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन, ड्राई बर्न प्रोटेक्शन और एंटी-टिल्ट डिजाइन जैसे सेल्फी फीचर्स भी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »