Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट डिवाइस, जानें खासियतें

Xiaomi XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 5,100 रुपये) है। डिवाइस को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट डिवाइस, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • वॉयस कमांड के लिए XiaoAI डिजिटल असिस्टेंट भी मौज़ूद है
  • झाओएआई टचस्क्रीन स्पीकर प्रो 8 में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट है
  • झाओएआई टचस्क्रीन स्पीकर प्रो 8 में 8 इंच की मल्टी-टच स्क्रीन है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने नए स्मार्ट डिवाइस XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 को लॉन्च किया है। यह होम डिवाइस मार्केट में गूगल नेस्ट हब और अमेज़न ईको शो 8 को चुनौती देगा। झाओएआई टचस्क्रीन स्पीकर प्रो 8 में 8 इंच की स्क्रीन है। यह रियलटाइम वेदर अपडेट, मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग फीचर्स के साथ आता है। यह स्मार्ट डिस्प्ले यूज़र्स को अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा देगा। यह सबवूफर्स और एक 50.8 एमएम, 10 वॉट ड्राइवर और डीटीएस ऑडियो ट्यूनिंग के साथ आता है। शाओमी के इस प्रोडक्ट में एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए सपोर्ट है।
 

Xiaomi XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 price

शाओमी झाओएआई टचस्क्रीन प्रो 8 की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 5,100 रुपये) है। डिवाइस को फिलहाल भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी गई है।
 

Xiaomi XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 specifications, features

झाओएआई टचस्क्रीन स्पीकर प्रो 8 में 8 इंच की मल्टी-टच स्क्रीन है। रिजॉल्यूशन 280x800 पिक्सल है। इसमें वॉयस रिकग्निशन तनकीक दी गई है। डिस्प्ले 50.8एमएम 10 वॉट ड्राइवर है, तीन सबवूफर्स के साथ।

झाओएआई टचस्क्रीन स्पीकर प्रो 8 में डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5 है। यह प्रोडक्ट एंड्रॉयड 4.4 और आईओएस 9.0 से बाद के वर्ज़न को सपोर्ट करता है। वॉल्यूम नियंत्रण करने के लिए अलग से बटन दिए गए हैं।

Amazon Echo Show 8 या Google Nest Hub की तरह XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट है। इसमें बच्चों के लिए खास बना कंटेंट है। इसके अलावा रिमाइंडर और अलार्म सेट करने की भी सुविधा है। यूज़र्स फ्रंट कैमरे को इस्तेमाल करके वीडियो कॉल कर पाएंगे। डिवाइस का इस्तेमाल डिजिटल फोटो फ्रेम के तौर पर हो सकता है।

वॉयस कमांड के लिए XiaoAI डिजिटल असिस्टेंट भी मौज़ूद है। इस डिवाइस को अन्य स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल हब के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »