Xiaomi AC स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और HEPA फिल्टर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

MIJIA Fresh Air conditioner Vertical 3 HP को Xioami Mall पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध कराया गया है, जिसमें इसकी कीमत 6,949 युआन (लगभग 83,000 रुपये) रखी गई है।

Xiaomi AC स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और HEPA फिल्टर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi MIJIA Fresh Air Conditioner Vertical 3 HP को शुरुआत में सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • Panasonic ब्रांड का कंप्रैसर से लैस आता है Mijia Fresh Air Conditioner
  • यह स्मार्ट AC है, जिसमें Mijia ऐप रिमोट कंट्रोल सपोर्ट मिलता है
  • क्राउडफंडिंग में इसकी कीमत 6,949 युआन (लगभग 83,000 रुपये) रखी गई है
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में Mijia Fresh Air Conditioner Vertical 3 HP नाम का एक नया वर्टिकल AC लॉन्च किया है। नए एयर कंडीशनर में HEPA फिल्टर मिलता है। इसमें Panasonic ब्रांड का कंप्रैसर दिया गया है। इसमें सेल्फ-क्लिनिंग फीचर भी मिलता है, जिससे इसकी मेंटेनेंस आसान हो जाती है। कंपनी का दावा है कि यह एनर्जी एफिशिएंसी के नए लेवल के साथ आता है। नए शाओमी एयर कंडीशनर को आज, यानी 30 मार्च से क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध करा दिया गया है। 

Xiaomi ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए MIJIA Fresh Air conditioner Vertical 3 HP के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी ने इस वर्टिकल एयर कंडीशनर को Xioami Mall पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध कराया है, जिसमें इसकी कीमत 6,949 युआन (लगभग 83,000 रुपये) रखी गई है। हालांकि, क्राउडफंडिंग के खत्म होने के बाद इसकी रिटेल कीमत 7,299 युआन (लगभग 87,100 रुपये) होगी।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो MIJIA Fresh Air conditioner Vertical 3 HP एक वर्टिकल एयर कंडीशनर है, जिसका मतलब है कि आपको इसे दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं है, इसके बजाय इसे फ्लोर पर खड़ा किया जा सकता है। इसमें HEPA फिल्टर मिलता है और यह Panasonic के कंप्रैसर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह कंप्रैसर 215m³/h की एयर वॉल्यूम देता है।

इसमें हाई-टेंपरेचर ड्राइंग और सेल्फ-क्लिनिंग फीचर भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि नया Xiaomi Air Conditioner 30- 40m² साइज़ के रूम के लिए आदर्श है। यह स्मार्ट AC है, जिसमें Mijia ऐप रिमोट कंट्रोल सपोर्ट मिलता है। इसे यूजर अपने फोन पर ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकता है। यह XiaoAI वॉयस रिमोट कंट्रोल सपोर्ट से भी लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Air Conditioner
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »