• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब समुद्र में उतरेगा इलेक्ट्रिक कंटेनर शिप

सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब समुद्र में उतरेगा इलेक्ट्रिक कंटेनर शिप

इसमें लगे सेंसर्स पानी में नावों जैसी चीजों की जल्द पहचान करेंगे जिससे शिप यह तय कर सकेगा कि किसी चीज से टकराने से बचने के लिए क्या करना है

सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब समुद्र में उतरेगा इलेक्ट्रिक कंटेनर शिप

शिप की बैटरी पावर टेस्ला की 100 इलेक्ट्रिक कारों के बराबर है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक शिप का इस्तेमाल अगले वर्ष शुरू होगा
  • यह ऑटोमैटिक तरीके से कार्गो को लोड और ऑफलोड करेगा
  • इससे प्रति वर्ष लगभग 1,000 टन कार्बन इमिशन को कम किया जा सकेगा
विज्ञापन
फर्टिलाइजर कंपनी Yara जल्द ही दुनिया का पहला फुली इलेक्ट्रिक और सेल्फ-स्टीयरिंग कंटेनर शिप नॉर्वे के दक्षिणी तट पर उतारेगी। यह नॉर्वे की कार्बन इमिशन को कम करने की योजना में मददगार होगा। इस शिप को Yara Birkeland कहा जएगा। इससे कंपनी के दक्षिणी नॉर्वे में मौजूद प्लांट और इसके  Brevik में एक्सपोर्ट पोर्ट के बीच की लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तक फर्टिलाइजर को पहुंचाने के लिए लॉरी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं रहेगी।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक शिप का इस्तेमाल अगले वर्ष शुरू होगा। इससे प्रति वर्ष लगभग 1,000 टन कार्बन इमिशन को कम किया जा सकेगा। शिप दो वर्ष में पूरी तरह ऑटोनॉमस होने की उम्मीद है। 

Yara इससे पोर्सग्रन के अपने प्लांट में CO2 का इमिशन कम कर सकेगी, जो नॉर्वे में  CO2 के बड़े कारणों में से एक है।

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, स्वेन टोर होलथर ने कहा, "यह संभव है इसे दिखाने के लिए हमने टेक्नोलॉजी से जुड़ा बड़ा कदम उठाया है। मुझे लगता है कि दुनिया में कई रूट्स पर इस प्रकार के शिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।"

इस शिप को Vard Norway ने बनाया है कि और इसके रिमोट और ऑटोनॉमस फंक्शंस के लिए सेंसर्स और इंटीग्रेशन सहित टेक्नोलॉजी Kongsberg ने उपलब्ध कराई है।

शिप के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर,  Yara के Jostein Braaten ने बताया कि यह शिप सेलर्स की नहीं, बल्कि ट्रक ड्राइवर्स की जगह लेगा। 

यह ऑटोमैटिक तरीके से कार्गो को लोड और ऑफलोड करेगा, बैटरी को रिचार्ज करेगा और नेविगेट कर सकेगा। इसमें लगे सेंसर्स पानी में नावों जैसी चीजों की जल्द पहचान करेंगे जिससे शिप यह तय कर सकेगा कि किसी चीज से टकराने से बचने के लिए क्या करना है।

शिप शुरुआत में प्रति सप्ताह दो चक्कर लगाएगा। इसकी कैपेसिटी एक बार में 20 फुट के फर्टिलाइजर के 120 कंटेनर ले जाने की है। 

इसकी बैट्रीज स्विट्जरलैंड की कंपनी Leclanche ने उपलब्ध कराई हैं। इसमें आठ बैटरी रूम हैं जो 7 मेगावॉट आवर्स की पावर देते हैं, जो अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला की लगभग 100 कारों के बराबर पावर है।

इस शिप के इस्तेमाल के नतीजों के आधार पर अन्य देशों भी इस तरह के एक्सपेरिमेंट कर कार्बन इमिशन को कम करने की कोशिशें कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कॉस्ट एक महत्वपूर्ण मापदंड होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: electric ship, Battery, Power, Autonomous
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  3. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  4. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  5. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  6. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  7. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  8. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  10. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »