• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 14 साल के बच्‍चे को दुनिया के सबसे अमीर शख्स ELon Musk की स्‍पेस कंपनी में मिली जॉब!

14 साल के बच्‍चे को दुनिया के सबसे अमीर शख्स ELon Musk की स्‍पेस कंपनी में मिली जॉब!

Kairan Quazi : कैरन काजी ने हाल में सांता क्लारा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रैजुएशन किया है।

14 साल के बच्‍चे को दुनिया के सबसे अमीर शख्स ELon Musk की स्‍पेस कंपनी में मिली जॉब!

Photo Credit: Kairan Quazi/linkedin

कैरन को बचपन से ही उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए पहचाना जाता है। जब वह दो साल के थे, तभी से वाक्‍यों को पूरा बोल लेते थे।

ख़ास बातें
  • कैरन काजी ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई
  • 2 साल की उम्र में ही वाक्‍यों को पूरा बोलने लगे थे कैरन
  • KG में अपने दोस्‍तों और टीचर्स को सुनाते थे न्‍यूज पढ़कर
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति ‘एलन मस्‍क' (Elon Musk) जाने जाते हैं कुछ अलग करने के लिए। उनकी स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) ने अपने यहां एक ‘बच्‍चे' को नौकरी पर रखा है! 14 साल के कैरन काजी (Kairan Quazi) स्‍पेसएक्‍स के नए सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्‍होंने एक कठिन इंटरव्‍यू को पास करके स्‍पेसएक्‍स में अपने के लिए जगह पक्‍की की है। एक लिंक्‍डइन पोस्‍ट में कैरन ने लिखा कि वह स्टारलिंक की इंजीनियरिंग टीम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शामिल हो रहे हैं। बताया जाता है कि कैरन जल्‍द अपनी मां के साथ वॉशिंगटन शिफ्ट होंगे और स्‍पेसएक्‍स को जॉइन करेंगे। 

सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैरन काजी ने हाल में सांता क्लारा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रैजुएशन किया है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के शख्‍स हैं। कैरन को बचपन से ही उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए पहचाना जाता है। जब वह दो साल के थे, तभी से वाक्‍यों को पूरा बोल लेते थे। KG में पढ़ने के दौरान वह अपने स्‍कूल के बच्‍चों और टीचर्स को न्‍यूज पढ़कर सुनाया करते थे।  

स्‍कूली पढ़ाई कैरन के लिए कभी भी चैलेंजिंग नहीं रही। 9 साल की उम्र में उनका एडमिशन कैलिफोर्निया के एक कम्‍युनिटी कॉलेज में हो गया था। 9 साल की उम्र में उनका आईक्यू टेस्ट में 99.9 पर्सेंटाइल पर था। जल्‍द उन्‍हें इंटेल लैब्‍स की ओर से स्‍कॉलरशिप मिल गई। 11 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उनका दाखिला सांता क्‍लारा यूनिवर्सिटी में हो गया, जहां उन्‍होंने कंप्‍यूटर साइंस और इंजीनियर‍िंग की पढ़ाई की। 

स्‍पेसएक्‍स के किस विभाग में कैरन को काम पर रखा जाएगा, यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। उनकी सैलरी पर भी कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि कैरन स्‍पेसएक्‍स की स्‍टारलिंक के साथ काम करें, जो सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया से बातचीत में कैरन ने कहा कि पारंपरिक सोच यही है कि मैं अपना बचपन मिस कर रहा हूं, लेकिन यह सच नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »