भारतीय कंपनी का कमाल, पेश की 309 kmph टॉप-स्पीड वाली भारत की सबसे फास्ट कार

Vazirani Automotive की Ekonk इलेक्ट्रिक कार (Electric car) सिंगल सीटर कार है, जो रॉकेट की स्पीड से भाग सकती है।

भारतीय कंपनी का कमाल, पेश की 309 kmph टॉप-स्पीड वाली भारत की सबसे फास्ट कार

Vazirani Ekonk इलेक्ट्रिक कार दुनिया की सबसे फास्ट एक्सीलरेटिंग कार है

ख़ास बातें
  • Vazirani Automotive की Ekonk दुनिया के सामने पेश
  • 0-100 kmph की स्पीड मात्र 2.54 सेकंड में पकड़ सकती है
  • 309 किलोमीटर टॉप स्पीड के साथ बन गई है भारत की सबसे फास्ट कार
विज्ञापन
भारतीय कंपनी Vazirani Automotive ने हाल ही में अपने नए हाइपरकार कॉन्सेप्ट को टीज़ किया था और सोमवार को कंपनी ने इस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक कार को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि न केवल यह भारत की सबसे फास्ट कार है, बल्कि यह दुनिया की सबसे तेज स्पीड पकड़ने वाली (फास्ट एक्सीलरेटिंग) कार है। इस कार का नाम Ekonk है। Ekonk इलेक्ट्रिक कार सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक हाइपरकार है, जो 0-100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार मात्र 2.54 सेकंड में पकड़ सकती है।

Vazirani Automotive की Ekonk इलेक्ट्रिक कार (Electric car) सिंगल सीटर कार है, जो रॉकेट की स्पीड से भाग सकती है। कंपनी ने हाल ही में इसे इंदौर में नवनिर्मित NATRAX फैसिलिटी पर टेस्ट किया गया था, जहां इस कार ने 309 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल की। जैसा की हमने बताया यह इलेक्ट्रिक कार 0-100 किलोमीटर की स्पीड मात्र 2.54 सेकंड में पकड़ सकती है।


Vazirani के अनुसार, Ekonk शब्द को 'दिव्य रोशनी की शुरुआत' (beginning of the divine light) से जोड़कर देखा जाता है और कंपनी ने इस कार में इस्तेमाल हुई टेक्नोलॉजी को भी नई शुरुआत माना है।

Ekonk इलेक्ट्रिक हाइपरकार का वजन सिर्फ 738 किलोग्राम है और कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे हल्की इलेक्ट्रिक कार है। इतना ही नहीं, 722 एचपी के पावर आउटपुट के साथ, Ekonk ने लगभग 1:1 पावर टू वेट रेशियो हासिल किया है, जो प्रभावित करने वाली बात है। यह कंपनी के नए DiCo बैटरी सॉल्यूशन पर काम करती है, जो सदियों पुरानी जटिल लिक्विड कूलिंग तकनीक की जगह लेता है।

एकोंक से मिले डेटा और टेक्निकल कलेक्शन को कंपनी अपने मौजूदा शुल (Shul) प्रोटोटाइप के प्रोडक्शन वर्जन में इस्तेमाल करेगी। यह कंपनी का पहला हाइपरकार प्रोटोटाइप है, जिसे कंपनी ने साल 2018 में गुडवुड फेस्टिवल के दौरान दिखाया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »