Air India को अमेरिका से मिला पैसेंजर्स के 12 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड करने का ऑर्डर

एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्होंने 60 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड के तौर पर देने पर सहमति जताई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • रिफंड के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयरलाइन को खरीदने से पहले के थे
  • एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को रिफंड देने में देरी की थी
  • कुछ अन्य एयरलाइंस को भी रिफंड और पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया गया है

एयरलाइन की रिफंड' की पॉलिसी अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन के नियमों के विपरीत है

अमेरिका ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली Air India को पैसेंजर्स को 12 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड देने और रिफंड में देरी के लिए लगभग 14 लाख डॉलर की पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया है। ये रिफंड फ्लाइट्स के कैंसल होने या उनमें बदलाव होने के कारण पैसेंजर्स को दिया जाना है। 

एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्होंने 60 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड के तौर पर देने पर सहमति जताई है। एयर इंडिया की 'रिक्वेस्ट पर रिफंड' की पॉलिसी अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन के नियमों के विपरीत है। इन नियमों के तहत एयरलाइंस को फ्लाइट के कैंसल होने या उसमें बदलाव होने पर पैसेंजर्स को रिफंड देना होता है। एयर इंडिया से जुड़े पैसेंजर्स के रिफंड के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयरलाइन को खरीदने से पहले के थे। इस बारे में की गई जांच में पता चला था कि एयरलाइन ने डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को दी गई रिफंड की लगभग 1,900 शिकायतों में से आधी से अधिक को प्रोसेस करने में 100 दिनों से अधिक लगाए थे। 

डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने बताया, "एयर इंडिया ने समय पर रिफंड नहीं दिए थे। इसकी वजह से पैसेंजर्स को नुकसान हुआ है।" एयर इंडिया के अलावा रिफंड और पेनल्टी चुकाने वाली एयरलाइंस में Frontier, TAP Portugal, Aero Mexico, EI AI और Avianca शामिल हैं। Frontier को 22 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड और लगभग 22 लाख डॉलर की पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया गया है। TAP Portugal को 12.6 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड और 11 लाख डॉलर की पेनल्टी देनी होगी। 

इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने कहा कि किसी एयरलाइन का पैसेंजर्स को रिफंड देने के मना करना और इसके बजाय उन्हें वाउचर्स उपलब्ध कराना गैर कानूनी है। अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी Pete Buttigieg का कहना था, "किसी फ्लाइट के कैंसल होने पर रिफंड की मांग करने वाले पैसेंजर्स को तुरंत भुगतान करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम अमेरिकी ट्रैवलर्स की ओर से एयरलाइन को जवाबदेह ठहराने के लिए कार्रवाई करेंगे और उन्हें रिफंड दिलाएंगे। फ्लाइट के कैंसल होने से काफी परेशानी होती है और इसके बाद रिफंड लेने में परेशानी या महीनों का इंतजार नहीं होना चाहिए।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.