iPhone Air दिवाली सेल में रिलायंस डिजिटल पर काफी सस्ता मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone Air में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
दिवाली के मौके पर हर जगह सेल चल रही है और अगर ऐसे में आप Apple का सबसे स्लिम फोन iPhone Air खरीदने का सोच रहे हैं तो काफी बचत हो सकती है। जी हां रिलायंस डिजिटल पर iPhone Air डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले इस आईफोन पर डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत हो सकती है, जिससे आईफोन करीबन ₹31000 सस्ता मिल रहा है। आइए डिटेल से जानते हैं कि iPhone Air कितना सस्ता मिल सकता है।
iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर ₹94,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,19,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में IndusInd Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹85,499 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹31,401 सस्ता मिल रहा है।
iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
iPhone Air के रियर कैमरा सेटअप में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस आईफोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी