• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • What is Parcel Scam? क्‍या है पार्सल स्‍कैम जो लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा रहा, अब नोएडा का इंजीनियर बना शिकार

What is Parcel Scam? क्‍या है पार्सल स्‍कैम जो लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा रहा, अब नोएडा का इंजीनियर बना शिकार

What is Parcel Scam : इस स्‍कैम में लोगों को यह भरोसा दिया जाता है कि उनके नाम पर भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्‍स हैं।

What is Parcel Scam? क्‍या है पार्सल स्‍कैम जो लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा रहा, अब नोएडा का इंजीनियर बना शिकार

इन घटनाओं के मद्देनजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने लोगों को चेताया है।

ख़ास बातें
  • पार्सल स्‍कैम के मामले नहीं हो रहे कम
  • नोएडा के इंजीनियर को बनाया गया निशाना
  • देश के सभी इलाकों में सामने आ रहे मामले
विज्ञापन
What is Parcel Scam : इंटरनेट हमारी रोजाना जिंदगी का अहम भाग बन गया है। इसने हर किसी का काम आसान किया है, तो धोखाधड़ी करने वाले भी पीछे क्‍यों रहें! बीते कई दिनों से देश के अलग-अलग शहरों में क्राइम के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें घर बैठे लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इसे नाम दिया गया है पार्सल स्‍कैम (Parcel Scam)। इस स्‍कैम में लोगों को यह भरोसा दिया जाता है कि उनके नाम पर भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्‍स हैं। लोगों को डराकर-धमकाकर जाल में फंसाया जाता है और फ‍िर ऐंठे जाते हैं पैसे।    

कुछ दिन पहले पुणे के इंजीनियर से धोखेबाजों ने 27.9 लाख रुपये हड़प लिए। इंजीनियर से कहा गया कि उसके नाम पर ताइवान से एक पार्सल मुंबई आया है, जिसमें नशीली दवाएं हैं। धोखेबाजों ने इंजीनियर को ये भरोसा दिलाया कि उसे की गई कॉल मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल से है। इंजीनियर को अरेस्‍ट करने की धमकी दी गई, जिससे बचने के लिए पीड़‍ित ने आरोपियों को 10 बार रकम ट्रांसफर की और करीब 27.9 लाख रुपये गंवा दिए। 

यह अकेला मामला नहीं है। हाल ही में नोएडा के एक इंजीनियर को भी ऐसे ही ठगा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी एक इंजीनियर को एक कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि वह कुरियर कंपनी से बोल रहा है। पीड़ि‍त को कहा गया कि उसके आधार कार्ड का यूजर विदेश भेजे जाने वाले एक पार्सल में हुआ है, जिसमें ड्रग्‍स है। कुरियर कर्मचारी ने कहा कि नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूराे ने उसके पार्सल को रोक दिया है। इसके बाद पीड़‍ित के पास कॉल आई। किसी ने एनसीबी अफसर बनकर बात की। धमकाया। फ‍िर करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
   

इन घटनाओं से आप समझ गए होंगे कि पूरा मामला क्‍या है। पार्सल में ड्रग्‍स के नाम पर लोगों को फंसाया जा रहा है। इन घटनाओं के मद्देनजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने लोगों को चेताया है। कहा है कि ऐसी कॉल्‍स पर भरोसा ना करें। किसी के झांसे में ना आएं और फौरन डिपार्टमेंट को जानकारी दें। CBIC ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि वह कभी भी ऐसी कॉल नहीं करता। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »