• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Uber की कैब सर्विसेज की जोरदार डिमांड, कंपनी के रेवेन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Uber की कैब सर्विसेज की जोरदार डिमांड, कंपनी के रेवेन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कैब के अलावा उबर डिलीवरी सर्विस भी देती है। इसकी दोनों सर्विसेज के लिए बुकिंग्स बढ़ी हैं। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8.8 अरब डॉलर का रहा

Uber की कैब सर्विसेज की जोरदार डिमांड, कंपनी के रेवेन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कैब के अलावा उबर डिलीवरी सर्विस भी देती है

ख़ास बातें
  • उबर को पहली तिमाही में 15.7 करोड़ डॉलर का लॉस हुआ है
  • कंपनी प्रॉफिट में पहुंचने की कोशिश में जुटी है
  • भारत में इसने टाटा मोटर्स के साथ EV खरीदने की डील की है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Uber के पहली तिमाही के रेवेन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे डिमांड बढ़ना एक बड़ा कारण है। कैब के अलावा उबर डिलीवरी सर्विस भी देती है। इसकी दोनों सर्विसेज के लिए बुकिंग्स बढ़ी हैं। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8.8 अरब डॉलर (लगभग 72,000 करोड़ रुपये) का रहा। 

Agence France-Presse की रिपोर्ट के अनुसार, उबर को पहली तिमाही में 15.7 करोड़ डॉलर (लगभग 1,300 करोड़ रुपये) का लॉस हुआ है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव,  Dara Khosrowshahi ने बताया कि उबर अपने बिजनेस की एफिशिएंसी बढ़ाने के जरिए प्रॉफिट में पहुंचने की कोशिश में जुटी है। अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कनाडा में ग्रॉस बुकिंग्स और ट्रिप्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। Khosrowshahi ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल्स की मदद से कैब के पहुंचने के समय को अनुमान बेहतर हुआ है। उनका कहना था कि उबर ने बड़े डेटा मॉडल्स का इस्तेमाल कर यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की योजना बनाई है। 

ग्रॉसरी ओर अल्कोहल जैसे आइटम्स की डिलीवरी में भी उबर ने इनवेस्टमेंट किया है। कंपनी को आगामी तिमाहियों में वर्कफोर्स की संख्या में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। उबर ने कॉस्ट में कमी लाने के उपाय भी किए हैं। भारत में उबर ने Tata Motors के साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत उबर को टाटा मोटर्स के 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल Uber अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी। XPRES–T की बैटरी 26 kWh और 25.5 kWh की है। इसे 0-80 प्रतिशत तक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। 

Uber के बेड़े में शामिल होने वाले इन EV का इस्तेमाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु में किया जाएगा। XPRES–T का शुरुआती प्राइस 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है। इस पर 2.6 लाख रुपये की FAME सब्सिडी मिलती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने एक स्टेटमेंट में बताया था, "देश में सस्टेनेबल मोबिलिटी बढ़ाने की प्रतिबद्धता के अनुसार, उबर के साथ पार्टनरशिप कर हमें खुशी है। इससे फ्लीट सेगमेंट में हमारी पोजिशन और मजबूत होगी।"  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »