Twitter को लगा Threads के लॉन्च से बड़ा झटका, Meta को दी कोर्ट में खींचने की धमकी

मेटा ने Elon Musk के ट्विटर को टक्कर देने के लिए बुधवार को Threads की शुरुआत की थी। इसे एक अलग ऐप के तौर पर लाया गया है

Twitter को लगा Threads के लॉन्च से बड़ा झटका, Meta को दी कोर्ट में खींचने की धमकी

Instagram के यूजर्स अपनी डिटेल्स का इस्तेमाल कर Threads में लॉग इन कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • इसे एक अलग ऐप के तौर पर लाया गया है
  • इससे ट्विटर के एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी हो सकती है
  • Threads पर ट्विटर जितने फीचर्स नहीं हैं
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपने नए राइवल Threads को लॉन्च करने वाली Meta Platforms के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है। मेटा ने Elon Musk के ट्विटर को टक्कर देने के लिए बुधवार को Threads की शुरुआत की थी। इसे एक अलग ऐप के तौर पर लाया गया है लेकिन मेटा की फोटो और वीडियो शेयरिंग सर्विस Instagram के यूजर्स अपनी डिटेल्स का इस्तेमाल कर इसमें लॉग इन कर सकते हैं। 

Semafor की रिपोर्ट में Meta के  CEO, Mark Zuckerberg को ट्विटर के लॉयर Alex Spiro की ओर से भेजे गए पत्र के हवाले से बताया गया है, "ट्विटर अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को सख्ती से लागू करने का इरादा रखता है और यह मांग करता है कि ट्विटर के ट्रेड से जुड़े सीक्रेट्स या अन्य गोपनीय जानकारी का मेटा की ओर से इस्तेमाल तुरंत रोका जाए।" इस बारे में Meta और Spiro को प्रतिक्रिया देने के लिए Reuters की ओर से किए गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। सोशल मीडिया साइट Facebook का कंट्रोल भी मेटा के पास है। 

एनालिस्ट्स का कहना है कि Threads के Instagram से जुड़े होने के कारण इसे पहले से मौजूद यूजर्स की बड़ी संख्या और एडवर्टाइजिंग के सिस्टम का फायदा मिल  सकता है। इससे ट्विटर के एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी हो सकती है। पिछले वर्ष के अंत में ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया था। मस्क ने बताया था कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा मस्क ने कंपनी में बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। इसके बाद कुछ पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स पर रोक लगाने के बाद उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर यूरोपियन यूनियन (EU) ने ट्विटर पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, बाद में मस्क ने यह फैसला वापस ले लिया था। 

Instagram के पास दो अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इससे Threads को आसानी हो सकती है। इसे लॉन्च करने के कुछ ही घंटों में चार करोड़ से अधिक यूजर्स ने इसमें साइन इन किया है। हालांकि, Threads पर ट्विटर जितने फीचर्स नहीं हैं। ट्विटर की तरह इस पर हैशटैग और कीवर्ड सर्च फंक्शंस नहीं हैं। इसके अलावा डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »