Twitter ने शुरू किया अकाउंट वैरिफिकेशन प्रोसेस, ऐसे मिलेगा ब्लू टिक

सत्यापन के लिए योग्यता उन प्रोफाइल्स को मिल सकती है जो निम्न 6 श्रेणियों में से किसी एक को पूरा करती हो- सरकार, कंपनी, ब्रांड, संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति।

Twitter ने शुरू किया अकाउंट वैरिफिकेशन प्रोसेस, ऐसे मिलेगा ब्लू टिक

वैरीफिकेशन के लिए योग्यता निर्धारित करने हेतु ट्विटर ने बनाई हैं 6 श्रेणियां

ख़ास बातें
  • धीरे धीरे सभी अकाउंट्स में लागू होगी वैरीफिकेशन की प्रक्रिया
  • पहला आवेदन रद्द होने के उपरान्त 30 दिन बाद कर सकते हैं पुन: आवेदन
  • 2017 के बाद ट्विटर अब फिर से शुरू करने जा रही है वैरीफिकेशन प्रोसेस
विज्ञापन
Twitter ने गुरूवार को यह घोषणा कर दी कि यह अपनी नई वेरीफिकेशन एप्लीकेशन प्रोसेस को रोल आउट करने जा रही है और पब्लिक एप्लीकेशन्स को रिव्यू भी करेगी। ट्विटर पर प्रोफाइल सत्यापन एकदम से नई बात नहीं है क्योंकि यह पिछले कुछ समय से माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर चल रही है। हालांकि इस प्लैटफॉर्म ने ओरिजनल मॉडल को वर्ष 2017 में यह कहकर बंद कर दिया था कि इसे एक एन्डॉर्समेंट माना लिया गया। सत्यापित हो चुकी प्रोफाइल्स पर ट्विटर एक नीले रंग का बैज लगाती है जो इनको दूसरी प्रोफाइल्स से अलग करता है। आने वाले दिनों में यह नई सत्यापन प्रक्रिया सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

सत्यापन के लिए योग्यता उन प्रोफाइल्स को मिल सकती है जो निम्न 6 श्रेणियों में से किसी एक को पूरा करती हो- सरकार, कंपनी, ब्रांड, संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, स्पोर्ट्स और गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति। साथ ही ट्विटर इसके लिए एक पूर्ण अकाउंट मागती है, तात्पर्य कि इसमें प्रोफाइल नाम, प्रोफाइल फोटो और एक पुष्टीकृत ईमेल या फोन नम्बर हो। इसके लिए वह अकाउंट पिछले 6 महीनों से सक्रिय होना चाहिए और ट्विटर के नियमों का पालन करने वाला होना चाहिए। अयोग्य अकाउंट्स की जानकारी प्लैटफॉर्म की वैरीफिकेशन पॉलिसी में दी गई है।
 

How to get verified on Twitter?

अगले कुछ हफ्तों में यूजर्स को अकाउंट सेटिंग्स टैब में नई वैरीफिकेशन एप्लीकेशन का टैब दिखाई देने लगेगा। कैलीफोर्निया आधारित सेन फ्रांसिस्को की कंपनी ने कहा कि यह धीरे धीरे सबके लिए उपलब्ध होगा। इसका अर्थ यह है कि सभी प्रोफाइल्स में एकदम से यह ऑप्शन नहीं दिखाई देगा।

ऑप्शन जब आपकी प्रोफाइल में दिखाई देने लगे तब आपको बताना होगा कि आप दी गई 6 योग्य श्रेणियों में आते हैं या नहीं। उसके बाद आपको अपनी पहचान का विवरण देना होगा जिसमें आपको सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, अधिकारिक ईमेल पता या किसी वेबसाइट का लिंक, जिसमें ट्विटर अकाउंट का रेफरेंस दिया गया हो, देना होगा।

एप्लीकेशन सब्मिट होने के बाद ट्विटर की ओर से ईमेल के द्वारा प्रत्युत्तर प्राप्त होगा। यह कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक का समय भी ले सकता है। यहां पर आपको ध्यान रखना होगा कि एक समय में बड़ीं संख्या में लोग नीले बैज के लिए आवेदन कर रहे होंगे जिससे इंतजार लम्बा हो सकता है।
यदि आपका आवेदन मंजूर हो जाता है तो आपकी प्रोफाइल के सामने नीला बैज दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अन्यथा ट्विटर के निर्णय के बाद आप 30 दिन के बाद दोबारा से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यद्यपि श्रेणियों की जो सूचि दी गई है वह काफी सीमित है। ट्विटर का कहना है कि साल के अंत तक वह इसमें अन्य श्रेणी जैसे वैज्ञानिक, शैक्षिक और धार्मिक नेता आदि श्रेणी भी जोड़ देगी।  

वैरीफिकेशन के चार साल पुराने मॉडल के बाद अब फिर से लोगों की राय के आधार पर ट्विटर ने एक बार फिर से इस प्रक्रिया को शुरू किया है। जनवरी में ट्विटर ने पॉलिसी को उन अकाउंट्स पर से सत्यापन बैज हटाने के लिए लागू करना शुरू कर दिया था जो अकाउंट वेरीफिकेशन के नए मानदंडों पर खरे नहीं उतर रहे थे। इन अकाउंट्स में असक्रिय और अपूर्ण अकाउंट शामिल थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Twitter Verification Policy
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  2. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  3. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  6. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  7. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  8. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  9. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  10. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »