Portronics ने भारत में Aero 10 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग, Type-C PD सपोर्ट और बिल्ट-इन Type-C केबल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Portronics
Portronics Aero 10 पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग
Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Aero 10 पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो यात्रा, ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान अपने डिवाइसेज को चार्ज रखने के लिए कॉम्पैक्ट पावर बैंक की तलाश में हैं। Aero 10 में बिल्ट-इन Type-C केबल, LED बैटरी इंडिकेटर और Type-C PD सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Portronics Aero 10 का MRP 2,499 रुपये रखा गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।
Portronics Aero 10 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो स्मार्टफोन, TWS ईयरबड्स, नेकबैंड, स्मार्टवॉच और अन्य Type-C डिवाइसेज को चार्ज कर सकती है। यह 20W तक के फास्ट चार्जिंग आउटपुट को सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइसेज को अपेक्षाकृत कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
पावर बैंक में Type-C PD आउटपुट पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Type-C इनपुट पोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से पावर बैंक को रिचार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें एक डिटैचेबल फ्लैट ब्रेडेड Type-C केबल भी दी है, जिससे अलग चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है।
डिजाइन की बात करें तो Aero 10 में स्क्वायर प्रोफाइल के साथ राउंडेड एज दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर इसे बैग या ट्रैवल किट में आसानी से रखने की सुविधा देता है। इसके साथ एक इंटीग्रेटेड लैनयार्ड भी दिया गया है, जो इसे कैरी करने में मदद करता है। वहीं LED बैटरी इंडिकेटर के जरिए यूजर्स पावर बैंक में बची हुई बैटरी का स्टेटस देख सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी