Twitter के एंप्लॉयीज ने बोनस नहीं मिलने पर किया कंपनी पर मुकदमा

ट्विटर में एंप्लॉयीज के लिए एक परफॉर्मेंस बोनस प्लान है जिसका भुगतान कंपनी वार्षिक तौर पर किया करती है

Twitter के एंप्लॉयीज ने बोनस नहीं मिलने पर किया कंपनी पर मुकदमा
ख़ास बातें
  • ट्विटर का एडवर्टाइजिंग से मिलने वाला रेवेन्यू आधे से अधिक घट गया है
  • कंपनी से 75 प्रतिशत से अधिक एंप्लॉयीज को हटाया गया है
  • पिछले वर्ष एलन मस्क ने ट्विटर को एक्वायर किया था
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के एंप्लॉयीज ने कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है। एंप्लॉयीज का दावा है कि कंपनी ने टारगेट वाली रकम के 50 प्रतिशत का भुगतान करने के वादे के बावजूद पिछले वर्ष के बोनस का भुगतान करने से इनकार कर दिया है। ट्विटर का एक परफॉर्मेंस बोनस प्लान है जिसका भुगतान वार्षिक तौर पर किया जाता है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के फेडरल कोर्ट में दायर मुकदमे में बताया गया है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी को Elon Musk के टेकओवर करने से पहले इसके पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Ned Segal सहित एग्जिक्यूटिव्स ने कहा था कि बोनस का भुगतान किया जाएगा। एंप्लॉयीज का कहना है, "ट्विटर ने मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी से जुड़े एंप्लॉयीज को भुगतान करने से मना कर दिया है।" मस्क के कंपनी को एक्वायर करने के बाद से ट्विटर का एडवर्टाइजिंग से मिलने वाला रेवेन्यू आधे से अधिक घट गया है। इसका कारण ब्रांड्स का ट्विटर पर विश्वास कम होना है। कंपनी से 75 प्रतिशत से अधिक एंप्लॉयीज को भी हटाया गया है। 

कंपनी के मौजूदा और पूर्व एंप्लॉयीज की ओर से यह मुकदमा ट्विटर के कंपनसेशन के सीनियर डायरेक्टर, Mark Shobinger ने दायर किया है। ट्विटर ने अपने मीडिया रिलेशंस डिपार्टमेंट को बंद कर दिया है और कंपनी ने इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। 

ट्विटर को एक्वायर करने के बाद मस्क ने Twitter Blue कहा जाने वाला एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया था। इससे यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सर्विसेज मिलती हैं। हाल ही में मस्क ने ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए एक स्पेशल फीचर की घोषणा की थी। इससे यूजर्स को 8GB और 2 घंटे तक का वीडियो अपलोड करने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर iOS और ट्विटर वेब के लिए ही सीमित है। हालांकि, एंड्रॉयड यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 10 मिनट तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। हाल ही में मस्क इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर भी बन गए थे। मस्क के पास 13.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Barack Obama को पीछे छोड़ा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली Tesla के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »