• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एलन मस्क बने Twitter के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर, बराक ओबामा को पीछे छोड़ा

एलन मस्क बने Twitter के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर, बराक ओबामा को पीछे छोड़ा

मस्क के पास 13.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Barack Obama को पीछे छोड़ा है

एलन मस्क बने Twitter के सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर, बराक ओबामा को पीछे छोड़ा

इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं

ख़ास बातें
  • ट्विटर पर लगभग 45 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं
  • इनमें से लगभग 30 प्रतिशत मस्क को फॉलो करते हैं
  • पिछले वर्ष उन्होंने ट्विटर को टेकओवर किया था
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के CEO, Elon Musk इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले यूजर बन गए हैं। मस्क के पास 13.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Barack Obama को पीछे छोड़ा है। पिछले लगभग तीन वर्ष से ओबामा के पास इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक यूजर्स का रिकॉर्ड था। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, ट्विटर पर लगभग 45 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत मस्क को फॉलो करते हैं। इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। पिछले वर्ष उन्होंने ट्विटर को टेकओवर किया था। हालांकि, इससे पहले इस डील को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे। मस्क ने अक्टूबर के अंत में ट्विटर की कमान संभाली थी। उनके पास तब लगभग 11 करोड़ यूजर्स थे। इसके बाद से यह संख्या बढ़कर 13.3 करोड़ से अधिक हो गई है। इससे पहले ओबामा और Justin Bieber के बाद ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर्स रखने वाले यूजर थे। 

ट्रैकिंग फर्म Social Blade के अनुसार, पिछले 30 दिनों में ओबामा के 2,67,585 फॉलोअर्स घटे हैं और बीबर ने 1,18,950 फॉलोअर्स गंवाए हैं। हालांकि, मस्क को 30 लाख से अधिक यूजर्स ने फॉलो किया है और उनके प्रति दिन औसत एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बढ़े हैं। ट्विटर के लिए मस्क के पिछले वर्ष अप्रैल में बिड देने के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी कमी आई थी। मस्क ने टेस्ला के अरबों डॉलर के शेयर भी बेचे थे। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया था। 

कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया था। मस्क ने बताया था कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना था कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं लेकिन ट्विटर पर मस्क के अधिक ध्यान देने से टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हो रहा है। हालांकि, पिछले महीने मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए थे। उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर से अधिक की थी। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »