• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • YouTube पर जुड़वा भाइयों ने पोस्ट किया था फर्जी बैंक डकैती का वीडियो, हो सकती है 4 साल की जेल

YouTube पर जुड़वा भाइयों ने पोस्ट किया था फर्जी बैंक डकैती का वीडियो, हो सकती है 4 साल की जेल

दोनों भाइयों ने इस बैंक डकैती के फेक वीडियो में आसपास खड़े लोगों और उबर कैब ड्राइवर के सामने खुद को अपराधी के तौर पर प्रस्तुत किया था, जो कि बैंक लूटकर निकले हैं

YouTube पर जुड़वा भाइयों ने पोस्ट किया था फर्जी बैंक डकैती का वीडियो, हो सकती है 4 साल की जेल

आरोप सिद्ध होने पर Stokes Twins को हो सकती है 4 साल की जेल

ख़ास बातें
  • Stokes भाइयों ने वीडियो में खुद को दिखाया था अपराधी
  • अक्टूबर 2019 में दोनों यूट्यूबर्स ने फर्जी बैंक डकैती का वीडियो बनाया
  • Stokes Twins के चैनल्स पर 4.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं
विज्ञापन
एलेन और एलेक्स स्टोक्स दो मशहूर यूट्यूब प्रेंकस्टर्स हैं, जो इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए मजाकिया प्रैंक वीडियो बनाते हैं। हालांकि, अब इन दो जुड़वा भाइयों पर उनका यही काम भारी पड़ गया है। दरअसल, इन ट्यूबर भाइयों ने अक्टूबर 2019 में इंटरनेट पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बैंक डकैती जैसे संगीन अपराध का एक फेक वीडियो बनाकर साझा किया था। यह मामला कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी के इरविन शहर का है। ऑरेंज काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने एक प्रेस रिलीज़ ज़ारी करते हुए, इन दोनों भाइयों पर आरोप पेश किए हैं, जिसमें कहा गया है कि यदि स्टोक्स भाइयों पर लगे आरोप सिद्ध हो जाते हैं, तो दोनों को अधिकतम 4 साल की जेल होगी। इन भाइयों को स्टोक्स ट्विन्स कहा जाता है, जिनके यूट्यूब चैनल के 4.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

Orange County District Attorney के कार्यालय द्वारा ज़ारी की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, दोनों भाइयों ने इस बैंक डकैती के फेक वीडियो में आसपास खड़े लोगों और उबर कैब ड्राइवर के सामने खुद को अपराधी के तौर पर प्रस्तुत किया था, जो कि बैंक लूटकर निकले हैं। वीडियो में 23 वर्षीय भाइयों ने काला मास्क पहना हुआ था और हाथ में कैश से भरा बैग लिया हुआ था। वह उबर कैब ड्राइवर से उन्हें वहां से बचाकर निकालने का दवाब बना रहे थे। फिलहाल, बैंक डकैती वाला यह फेक वीडियो उपलब्ध नहीं है।

तुरंत घटना स्थल पर इरविन पुलिस पहुंची और उन्होंने बंदूक की नोक पर कैब ड्राइवर को कैब से निकलने को कहा, हालांकि बाहर निकलते ही ड्राइवर ने साफ किया कि वह इस डैकेती में शामिल नहीं हैं। जैसे कि पुलिस को पता चला कि यह केवल एक प्रैंक था, वैसे ही उन्होंने दोनों भाइयों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही यूट्यूबर्स ने एक बार फिर एक यूनिवर्सिटी में इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को इमरजेंसी कॉल आया, जिसमें उन्हें बैंक डकैती की जानकारी दी गई थी।

ऑरेंज काउंटी के जिला अटॉर्नी Todd Spitzer ने अपने बयान में लिखा कि यह कोई प्रैंक नहीं बल्कि एक अपराध है, जिसके तहत किसी को भी गंभीर रूप चोट आ सकती है। यहां तक कोई मारा भी जा सकता है।

एलन और एलेक्स स्टोक्स पर अक्टूबर 2019 में हुई घटना के तहत झूठी रिपोर्ट करने, गलत व्यवहार, धोड़ाधड़ी व छल के आरोप लगाए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, Stokes Twins, Google

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »