टोयोटा ने दी भारत में कस्टमर्स का डेटा लीक होने की चेतावनी

कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस मामले में कितने कस्टमर्स प्रभावित हुए हैं। लगभग दो महीने पहले भी ऐसे ही एक मामले में लगभग 2,96,000 कस्टमर्स की जानकारी लीक हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 14:36 IST
ख़ास बातें
  • भारत में टोयोटा का किर्लोस्कर ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर है
  • कंपनी ने नवंबर में प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाया था
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री चिप्स जैसे कंपोनेंट्स की शॉर्टेज का सामना कर रही है

हाल ही में में टोयोटा ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने प्रोडक्शन के टारगेट में कमी की थी

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota ने भारत में कुछ कस्टमर्स का डेटा लीक होने की चेतावनी दी है। कंपनी ने बताया कि उसने Toyota Kirloskar Motor में डेटा के लीक होने के बारे में देश की संबंधित अथॉरिटीज को सूचना दी है। भारत में टोयोटा का किर्लोस्कर ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर है। 

Toyota Kirloskar Motor ने एक स्टेटमेंट में बताया, "कंपनी को एक सर्विस प्रोवाइडर ने कस्टमर्स का डेटा ऑनलाइन लीक होने की आशंका जताई है।" हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस मामले में कितने कस्टमर्स प्रभावित हुए हैं। लगभग दो महीने पहले भी ऐसे ही एक मामले में लगभग 2,96,000 कस्टमर्स की जानकारी लीक हुई थी। यह जानकारी टोयोटा मोटर की T-Connect सर्विस से लीक होने की आशंका थी। यह एक टेलीमैटिक्स सर्विस है जो एक नेटवर्क के जरिए व्हीकल्स को कनेक्ट करती है। इसमें ऐसे कस्टमर्स शामिल थे जिन्होंने अपने ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर इस सर्विस की वेबसाइट पर साइन अप किया था। 

कंपनी ने नवंबर में प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाया था। कंपनी के व्हीकल्स की मजबूत डिमांड इसका एक बड़ा कारण है। हालांकि, टोयोटा ने सेमीकंडक्टर्स की कमी और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने जैसे कारणों से आगामी महीनों में बिक्री पर असर पड़ने की आशंका जताई है। टोयोटा ने नवंबर में 8,33,104 व्हीकल्स का प्रोडक्शन किया। यह पिछले वर्ष के इसी  महीने की तुलना में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी ग्लोबल सेल्स 2.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,96,484 यूनिट्स की रही। कंपनी को नॉर्थ अमेरिका जैसे मार्केट्स में मजबूत डिमांड मिल रही है। 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को सेमीकंडक्टर्स और अन्य कंपोनेंट्स की शॉर्टेज के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ना भी इस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चुनौती है। हाल हीमें टोयोटा ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने प्रोडक्शन के टारगेट में कमी की थी। हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट Akio Toyoda ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर कहा था कि उन्हें लगता है कि केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्ट्रैटेजी ठीक नहीं है। हालांकि, ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे लेकर ज्यादा बात नहीं कर रही क्योंकि EV एक ट्रेंड है। टोयोटा की  नई Prius हाइब्रिड अधिक पावर, एक्सेलरेशन और ड्राइविंग रेंज के साथ है। इसका डिजाइन भी पहले से आकर्षक बनाया गया है।  
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  2. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  3. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  4. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  5. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  6. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  7. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  8. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  9. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  10. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.