नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार हो सकते हैं टेस्ला के फाउंडर Elon Musk  

नॉर्वे के सांसद Marius Nilsen ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर मस्क के मजबूत समर्थन का हवाला देते हुए इस पुरस्कार के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 19:53 IST
ख़ास बातें
  • नॉर्वे के एक सांसद ने इस पुरस्कार के लिए मस्क का नाम आगे बढ़ाया है
  • EV मेकर टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मस्क का कंट्रोल है
  • टेस्ला की भारत में भी फैक्टरी लगाने की योजना है

इस पुरस्कार के लिए नामांकिन सूची का खुलासा नहीं हुआ है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) Tesla के फाउंडर, Elon Musk का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सामने आया है। नॉर्वे के सांसद Marius Nilsen ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर मस्क के मजबूत समर्थन का हवाला देते हुए इस पुरस्कार के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Nilsen ने मस्क के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X जैसी कंपनियों ने दुनिया को कनेक्ट करने और सुरक्षित बनाने में मदद की है। हालांकि, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन सूची का खुलासा नहीं हुआ है। इस पुरस्कार के लिए मस्क का नाम सामने आने से उनके वैश्विक मामलों पर प्रभाव का संकेत मिल रहा है। 

हाल ही में Musk ने कहा था कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर ट्रेड से जुड़ी बंदिशें नहीं लगाई गई तो वे ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए खतरा बन सकती हैं। टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की फंडिंग वाली BYD अपनी कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों के दम पर पिछले तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बन गई थी। टेस्ला ने पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद वह बिक्री में BYD से पीछे रह गई। इसके अलावा टेस्ला के मार्जिन पर भी बड़ा असर पड़ा है। मस्क ने बताया कि चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियां कड़ी टक्कर दे रही हैं और अगर इन पर टैरिफ नहीं लगाए गए तो ये चीन के बाहर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। 

चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों का मुकाबला करने के लिए टेस्ला एक कम प्राइस वाली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर बनाने की तैयारी कर रही है। मस्क ने बताया था कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अमेरिका में कंपनी की टेक्सास की फैक्टरी में शुरू हो सकती है। टेस्ला की  भारत में भी अपना बिजनेस शुरू करने की योजना है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे कुछ अन्य राज्य भी कंपनी को फैक्टरी लगाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की देश में बिक्री नहीं होती। इसका बड़ा कारण अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी है। हालांकि, मस्क का मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए काफी संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.