• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla को EV की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ने की अनुमान, चौथी तिमाही में रेवेन्यू उम्मीद से अधिक

Tesla को EV की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ने की अनुमान, चौथी तिमाही में रेवेन्यू उम्मीद से अधिक

कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन को बढ़ाना सप्लाई चेन में सुधार और नई टेक्नोलॉजीज को सफलता से लागू करने पर निर्भर करेगा

Tesla को EV की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ने की अनुमान, चौथी तिमाही में रेवेन्यू उम्मीद से अधिक

टेस्ला ने सप्लाई चेन की मुश्किलों से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी इस वर्ष नए मॉडल्स लॉन्च नहीं करेगी
  • टेस्ला ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड संख्या में व्हीकल्स की डिलीवरी की है
  • मस्क ने कहा कि इस वर्ष भी चिप की सप्लाई में कमी रह सकती है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला को इस वर्ष EV की डिलीवरी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, कंपनी का मानना है कि सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें इस वर्ष समाप्त होने की उम्मीद नहीं है। Tesla का चौथी तिमाही में रेवेन्यू वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से अधिक रहा है। 

Tesla ने पिछले वर्ष अमेरिका के टेक्सस और जर्मनी के बर्लिन की अपनी नई फैक्टरियों में कुछ कारों का प्रोडक्शन किया था। कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन को बढ़ाना सप्लाई चेन में सुधार और नई टेक्नोलॉजीज को सफलता से लागू करने पर निर्भर करेगा। Tesla के CEO, Elon Musk ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया कि कंपनी इस वर्ष नए मॉडल्स लॉन्च नहीं करेगी। अगले वर्ष सायबरट्रक और रोडस्टर को लॉन्च करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी अभी लगभग 25,000 डॉलर (लगभग 18.8 लाख रुपये) की इलेक्ट्रिक कार पर काम नहीं कर रही। चौथी तिमाही में टेस्ला का रेवेन्यू बढ़कर 17.72 अरब डॉलर (लगभग 1,33,435 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। Refinitiv से IBES डेटा के अनुसार, यह एनालिस्ट्स के 16.57 अरब डॉलर के अनुमान से ज्यादा है।

अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों की तुलना में टेस्ला ने सप्लाई चेन की मुश्किलों से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके लिए कंपनी ने अधिक संख्या में उपलब्ध चिप्स का इस्तेमाल करने के अलावा सॉफ्टवेयर में बदलाव जैसी कोशिशें की हैं। टेस्ला ने चौथी तिमाही में कस्टमर्स को रिकॉर्ड संख्या में व्हीकल्स की डिलीवरी की है। मस्क ने कहा कि इस वर्ष भी चिप की सप्लाई में कमी रह सकती है। इस समस्या के अगले वर्ष दूर होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि टेस्ला की वॉल्यूम ग्रोथ पिछले वर्ष से 50 प्रतिशत अधिक हो सकती है। इसका मतलब है कि टेस्ला को इस वर्ष 14 लाख व्हीकल्स से अधिक की डिलीवरी की उम्मीद है।  

टेस्ला ने कहा कि टेक्सस की फैक्टरी से इस तिमाही में नई 4680 बैटरी के साथ व्हीकल्स की डिलीवरी शुरू होगी। मस्क ने बताया कि उन्हें इस वर्ष टेस्ला के व्हीकल्स के फुल सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता हासिल करने की उम्मीद है। अमेरिका में फुल सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स की संख्या बढ़कर लगभग 60,000 हुई है, जो सितंबर के अंत से कुछ हजार अधिक है। टेस्ला अपने ऑटोमेटेड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के सुधार वाले वर्जन की सड़कों पर टेस्टिंग कर रही है लेकिन कंपनी का कहना है कि फीचर्स से कारों को ऑटोनॉमस नहीं बनाया जा सकता।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »