TCS के एंप्लॉयीज को प्रमोशन और वेरिएबल पे लेने के लिए मानना होगा ये नियम....

कंपनी में यूनिट्स के हेड्स ने अपनी टीमों को बताया है कि प्रमोशन के लिए जरूरी ग्रेड उनके ऑफिस से कार्य करने पर बेस्ड होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • TCS में कुछ टीमों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को वापस लिया गया है
  • कंपनी ने एंप्लॉयीज से उनके निर्धारित ऑफिस में जाने के लिए कहा है
  • हाल ही में एंप्लॉयीज को ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने को कहा गया था

कंपनी ने एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाना जरूरी किया है

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने एंप्लॉयीज के लिए सैलरी में बढ़ोतरी और वेरिएबल के भुगतान को ऑफिस से कार्य करने से जुड़े नियम से जोड़ने का फैसला किया है। कंपनी में यूनिट्स के हेड्स ने अपनी टीमों को बताया है कि प्रमोशन के लिए जरूरी ग्रेड उनके ऑफिस से कार्य करने पर बेस्ड होंगे। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार. कंपनी निर्धारित कोर्सेज को पूरा करने वाले नए एंप्लॉयीज को डिजिटल कंपनसेशन की पेशकश कर रही है। इससे वे तीन लाख रुपये के सालाना पैकेज से अधिक सैलरी के पात्र हो जाएंगे। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी के लिए रिटर्न-टु-ऑफिस के नियम को मानना जरूरी है। TCS ने एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में अटेंडेंस लगाना जरूरी किया है। इससे कुछ टीमों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को वापस लिया गया है। कंपनी ने एंप्लॉयीज से उनके निवास के करीब के ऑफिस को चुनने के बजाय उनके निर्धारित ऑफिस में जाने को कहा है। हालांकि, कंपनी का HR डिपार्टमेंट मामले के आधार पर सीमित वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे रहा है। हाल ही में कंपनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस में ड्रेस कोड का ध्यान रखने की सलाह भी दी थी। 

पिछले वर्ष के अंत में एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys के एंप्लॉयीज के लिए एक सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन ऑफिस से वर्क जरूरी करने का फैसला किया था। इससे पहले कंपनी ने एंप्लॉयीज से नियमित तौर पर ऑफिस में आने को कहा था लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था। इस सेक्टर की बहुत सी अन्य कंपनियों ने भी एंप्लॉयीज को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा हटा दी है। 

इंफोसिस के मैनेजमेंट की ओर से भेजी गई एक ईमेल में कहा गया था, "कृपया एक सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन ऑफिस आना शुरू करें। यह जल्द अनिवार्य हो जाएगा।" इस ईमेल में ऑफिस लौटने को लेकर पहले भेजी गई ईमेल पर कम रिस्पॉन्स मिलने पर भी नाराजगी जताई गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के बाद तीन वर्ष तक वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पर्याप्त है। इसके साथ ही एंप्लॉयीज को बताया गया है कि मेडिकल कारणों को छोड़कर उन्हें नियमित तौर पर ऑफिस में अटेंडेंस लगानी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.