TCS में हुआ था जॉब के बदले रिश्वत का स्कैम, कंपनी ने 6 वर्कर्स को किया बर्खास्त

कंपनी ने इसे लेकर छह वर्कर्स को बर्खास्त और छह स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया है। इसके अलावा तीन अन्य वर्कर्स के खिलाफ जांच की जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में कंपनी ने छह वर्कर्स को बर्खास्त किया है
  • इसके अलावा तीन अन्य वर्कर्स के खिलाफ जांच की जा रही है
  • TCS में बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को हायर किया जाता है

इस मामले में दो व्हिसलब्लोअर्स की ओर से शिकायतें मिली थी

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जॉब के बदले रिश्वत लेने के स्कैम की जानकारी दी है। टाटा संस और TCS के चेयरमैन N Chandrasekaran ने कहा कि उन्हें कंपनी के छह वर्कर्स के स्टाफिंग फर्मों से कमीशन लेने का खुलासा होने पर धक्का लगा है। 

TCS की 28वीं एनुअल जनरल मीटिंग में चंद्रशेखरन ने शेयरहोल्डर्स को 1,000 से अधिक स्टाफिंग फर्मों के साथ कामकाज को लेकर कड़े उपाय करने का आश्वासन दिया, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा, "टाटा ग्रुप की किसी कंपनी के लिए किसी वित्तीय प्रदर्शन से पहले प्रत्येक वर्कर का नैतिक आचरण और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण है। जब भी कोई वर्कर नैतिक आचरण का उल्लंघन करता है तो हमें धक्का लगता है। हम इसे काफी गंभीरता से लेते हैं।" चंद्रशेखरन ने बताया कि इस मामले में दो व्हिसलब्लओर की शिकायतें मिली थी। कंपनी ने इसे लेकर छह वर्कर्स को बर्खास्त और छह स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया है। इसके अलावा तीन अन्य वर्कर्स के खिलाफ जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा, "हम यह नहीं तय कर सकते कि इन वर्कर्स को क्या फायदे मिले थे लेकिन इन्होंने निश्चित तौर पर ऐसा व्यवहार किया है जिससे कुछ फर्मों को फायदा मिल रहा था।" बिजनेस न्यूज वेबसाइट Mint की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि TCS के रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के हेड, E S Chakravarthy वर्षों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए TCS के चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, Ajit Menon सहित तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की टीम बनाई थी। 

इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने जांच के बाद रिक्रूटमेंट के हेड को छुट्टी पर भेज दिया है और RMG से चार एग्जिक्यूटिव्स को बर्खास्त किया है। इसके अलावा तीन स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। हालांकि, ब्लैकलिस्ट की गई स्टाफिंग फर्मों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस रिपोर्ट में एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से कहा गया था कि इस स्कैम में शामिल लोगों को कमीशन के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये मिले हो सकते हैं। इस बारे में TCS के प्रवक्ता ने कहा था, "कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की शिकायतें मिलती रहती हैं। कंपनी के पास इसकी जांच और समाधान करने के लिए मजबूत प्रक्रिया है।"  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार तक सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Pro, Amazon पर धांसू ऑफर
  2. OnePlus 15R लॉन्च से पहले बुरी खबर! डाउनग्रेड हो सकता है कैमरा
  3. प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15R लॉन्च से पहले बुरी खबर! डाउनग्रेड हो सकता है कैमरा
  2. IND vs SA 3rd T20I Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20 मैच आज ऐसे देखें फ्री!
  3. iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
  4. प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
  5. होटल हो या रोड ट्रिप, हर जगह होगा वाई-फाई! Asus ने पावर बैंक से चलने वाला WiFi राउटर RT BE58 Go किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. 10 हजार तक सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Pro, Amazon पर धांसू ऑफर
  7. OnePlus 15R में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4K में करेगा वीडियो रिकॉर्ड, जानें सबकुछ
  8. इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक
  9. Xiaomi के स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड में आया Alipay फीचर! Apple के Tap To Pay को देगा टक्कर? जानें
  10. 32GB रैम, 240Hz डिस्प्ले के साथ Lenovo ने नया गेमिंग लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.