आपके लैपटॉप, PC में है छिपा हुआ मुफ्त एंटीवायरस, ऐसे करें यूज

अक्सर विंडोज कंप्यूटर में साइबर हैकर मैलिशियस सॉफ्टवेयर डालने का प्रयास करते हैं, जिससे आपके सिस्टम पर उनका एक्सेस हो जाए।

आपके लैपटॉप, PC में है छिपा हुआ मुफ्त एंटीवायरस, ऐसे करें यूज

Photo Credit: Unsplash/Ed Hardie

लैपटॉप, पीसी की सिक्योरिटी पर नजर रखना काफी जरूरी है।

ख़ास बातें
  • विंडोज कंप्यूटर में मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) होता है।
  • मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) एक वायरस रिमूवल टूल है।
  • MSRT यूजर्स के पीसी को क्वाइट मोड में स्कैन करता है।
विज्ञापन

अक्सर विंडोज कंप्यूटर में साइबर हैकर मैलिशियस सॉफ्टवेयर डालने का प्रयास करते हैं, जिससे आपके सिस्टम पर उनका एक्सेस हो जाए। अगर आप विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करते हैं तो आज हम एक बहुतउपयोगी टूल मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) की बात कर रहे हैं। यह बड़े स्तर पर फैलने वाले मैलवेयर को टारगेट करता है और उनका पूरी तरह से समाधान करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि MSRT क्या है, यह टूल क्या करता है और इसका उपयोग कब करना चाहिए।

मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) क्या है


विंडोज में मौजूद एक वायरस रिमूवल टूल को मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) कहा जाता है। इसे विंडोज अपडेट के जरिए महीने में एक बार अपडेट किया जाता है और अपडेट होने पर यह यूजर्स के पीसी को क्वाइट मोड में स्कैन करता है। इसका काम सबसे आम मैलवेयर इंफेक्शन जैसे ट्रोजन, रूटकिट और वर्म्स आदि को खोजना है। हर महीने इसे मैलवेयर परिवारों को हटाने के लिए अपडेट किया जाता है, जिनका यह पता लगा सकता है और वर्तमान में फैल रहे मैलवेयर पर फोकस करता है। अगर इसे सिस्टम पर किसी इंफेक्शन का पता चलता है तो यह उसे हटा देता है।

विंडोज में मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल का उपयोग कैसे करें


डिफॉल्ट तौर पर MSRT महीने में एक बार चलता है और सिर्फ तभी रिपोर्ट करता है जब उसे किसी मैलवेयर के फैलने का पता चलता है। हालांकि, अगर आपको खुद से चेक करना हो तो आप MSRT से अपने पीसी को ऑन-डिमांड स्कैन भी कर सकते हैं।

Windows + R बटन को एक साथ प्रेस करना है और रन डायलॉग बॉक्स में mrt टाइप करना है। इसे खोलने के लिए आपको UAC प्रॉम्प्ट को कंफर्म करना होगा।

खुलने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है और आपको माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर की तरह ही स्कैन प्रकार चुनने के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें क्विक स्कैन, फुल स्कैन और कस्टमाइज्ड स्कैन शामिल हैं। स्कैन में नियमित माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर स्कैन जितना ही समय लगता है, इसलिए फुल स्कैन में कई घंटे लग सकते हैं। आपको अपना पसंदीदा स्कैन का तरीका चुनना है और Next पर क्लिक करना है।

यह पीसी को स्कैन करेगा और अगर इसे कोई इंफेक्शन मिलता है तो यह ऑटोमैटिक तौर पर उसे डिलीट करेगा और नुकसान की भरपाई के लिए एक्शन लेगा। आप स्कैन के व्यू डिटेल्ड रिजल्ट बटन पर क्लिक करके यह जान सकते हैं कि इसने क्या डिटेक्ट किया और यह किन खतरों का पता लगा सकता है। आप अपने ब्राउजर में उनके नामों पर क्लिक करके उनके बारे में ज्यादा जान सकते हैं। इसमें Emotet, Neptune, WannaCry आदि जैसे सभी लोकप्रिय मैलवेयर शामिल हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि MSRT, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर या किसी भी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का ऑप्शन नहीं है। यह सिर्फ एक अतिरिक्त सिक्योरिटी टूल है। इसमें बेस्ट प्रोटेक्शन के लिए जरूरी एडवांस माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फीचर्स भी नहीं हैं। ज्यादा प्रोटेक्शन के लिए इन अन्य विंडोज सिक्योरिटी फीचर्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »