• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

Apple iPhone iOS 26.2 अपडेट कंपनी ने यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है।

iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड

Photo Credit: Apple

Apple iPhone में नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 काफी कुछ बदलाव लेकर आया है।

ख़ास बातें
  • Apple iPhone में नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 आ गया है।
  • अपडेट यूजर को iPhone में कई बड़े फीचर देता है।
  • कस्टमाइजेशन, ऑफलाइन लिरिक्स और सेफ्टी अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल
विज्ञापन

Apple iPhone में नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 आ गया है। यूजर्स के लिए यह नया अपडेट काफी कुछ बदलाव लेकर आया है। iOS 26 में पहला अपडेट कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था। अब यह दूसरा बड़ा अपडेट है जो यूजर को iPhone में कई बड़े फीचर लेकर आता है। इनमें पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन, ऑफलाइन लिरिक्स और सेफ्टी अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple iPhone iOS 26.2 Update 
Apple iPhone iOS 26.2 अपडेट कंपनी ने यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। कई हफ्तों तक बीटा वर्जन में टेस्टिंग के बाद यह सभी आईफोन यूजर्स के लिए अब उपलब्ध है। रिलीज नोट्स में कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर के साथ आने वाले फीचर्स की जानकारी दी है। 

iPhone iOS 26.2 अपडेट कैसे पाएं
iPhone iOS 26.2 अपडेट इंस्टॉल करने के लिए आपको Settings में जाना होगा। 
यहां पर General ऑप्शन में जाकर Software Update खोजें। 
Software Update पर क्लिक करते ही फोन आपको दिखा देगा कि डिवाइस पर कोई नया अपडेट आया है कि नहीं। 
अगर डिवाइस में iOS 26.2 अपडेट आ चुका है तो आपको इसके नीचे Download & Install का ऑप्शन दिखाई देगा। 
डाउनलोड पर क्लिक करें और सॉफ्टेवयर डाउनलोड प्रोसेस पूरा होने दें।
इस दौरान आपका आईफोन कई बार री-बूट हो सकता है। प्रोसेस पूरा होने पर नया सॉफ्टवेयर अपडेट फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।  

iOS 26.2 अपडेट में क्या है नया
Apple Music ऐप में नए फीचर
iOS 26.2 अपडेट Apple Music ऐप में कई नए बदलाव लेकर आया है। यूजर अपने पसंदीदा सॉन्ग अब Top Picks में देख पाएंगे और उन्हें बार-बार खोजने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ अब ऑफलाइन लिरिक्स भी इसमें जोड़े गए हैं जो बिना इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध होंगे। 

Lock Screen में नए कस्टम फीचर्स
कंपनी ने लॉक स्क्रीन के लिए क्लॉक कस्टमाइजेशन पेश किए हैं। अब लिक्विड ग्लास थीम की ऑपेसिटी भी बदली जा सकती है। इसी के साथ सेफ्टी अलर्ट्स भी एडवांस्ड हो गए हैं जो यूजर बाढ़, प्राकृतिक आपदा, और अन्य विपदाओं के लिए सटीक और तेज अलर्ट देंगे। इनमें प्रभावित इलाकों का मैप भी शामिल होगा। 

AirDrop, Reminders में नए फीचर
नए अपडेट में रिमाइंडर के लिए भी अलार्म फीचर आ गया है। यानी रिमाइंडर आपको अलार्म बजाकर काम याद दिलाएगा। इसमें लाइव एक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। Airdrop में अन्जान यूजर्स को फाइल भेजने के लिए अब ज्यादा सिक्योरिटी जोड़ी गई है। सेंडर के डिवाइस से फाइल भेजने के लिए अब सिक्योरिटी कोड डालना होगा। 

Podcasts ऐप में एपिसोड्स नेविगेशन को एपल ने आसान बना दिया है जिसके लिए ऑटोमेटिकली जेनरेटेड चैप्टर्स यूजर को एक जगह मिल जाएंगे। इसके अलावा मेंशन किए गए पोडकास्ट के लिंक भी यूजर्स को मिलेंगे ताकि वे अन्य पोडकास्ट्स को देख और फॉलो कर सकें। Games app में गेम्स को कैटिगरी से फिल्टर करने का विकल्प मिलेगा। जो कि साइज और अन्य मानदंडों के अनुसार लिस्टेड होंगे। इसके अलावा कई और फीचर्स मिलने वाले हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Software Update, iPhone Update, iPhone Updates
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »