Tata Motors के साणंद प्लांट में हुई 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग

इस फैक्टरी में Tiago, Tiago AMT, Tiago.ev, Tiago iCNG, Tigor, Tigor AMT और Tigor EV जैसी कारें बनाई जाती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2024 14:49 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की यह फैक्टरी लगभग 1,100 एकड़ में है
  • टाटा मोटर्स ने अपने EV के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक घटाए हैं
  • देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है

कंपनी ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने गुजरात के साणंद में मौजूद अपनी फैक्टरी में 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की है। इस फैक्टरी की शुरुआत लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी। इसमें Tiago, Tiago AMT, Tiago.ev, Tiago iCNG, Tigor, Tigor AMT और Tigor EV जैसी कारें बनाई जाती हैं। 

यह फैक्टरी लगभग 1,100 एकड़ में है। इसमें एक प्रेस लाइन, वेल्डिंग शॉप, पेंट शॉप, असेंबली लाइन और पावरट्रेन शॉप है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा, "हमें साणंद प्लांट में 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग करने पर गर्व है। कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाने में यह प्लांट महत्वपूर्ण रहा है। यह उपलब्धि हमारे उच्च मापदंडों और कस्टमर्स के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे हमारे प्रोडक्ट्स की कस्टमर्स के बीच लोकप्रियता का पता चलता है। हमें विश्वास है कि सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की रफ्तार को हम बरकरार रखेंगे। हमारे एंप्लॉयीज, सप्लायर्स, चैनल पार्टनर्स और सबसे महत्वपूर्ण गुजरात सरकार को हम उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।" 

पिछले महीने टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक घटाए थे। देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Vivek Srivatsa ने बताया था, "बैटरी सेल के प्राइसेज में कमी होने के कारण हमने इसका फायदा सीधे कस्टमर्स को देने का फैसला किया है।" कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है। इसकी स्मॉल कार Tiago का प्राइस 70,000 रुपये तक कम हुआ है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होगा। हाल ही में लॉन्च की गई Punch EV का प्राइस लगभग 12 लाख रुपये का है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। 

हाल ही में कंपनी ने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स का पहला स्थान है। कंपनी ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स को घटाने की मांग की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.