ताइवान की 1 लाख भारतीय वर्कर्स को हायर करने की तैयारी, आकर्षक सैलरी की पेशकश

अगले कुछ वर्षों में ताइवान की जनसंख्या में बूढ़े लोगों की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक होने का पूर्वानुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2023 23:20 IST
ख़ास बातें
  • भारत से जल्द हजारों वर्कर्स को ताइवान भेजने की योजना है
  • इससे ताइवान का पड़ोसी देश चीन नाराज हो सकता है
  • ताइवान ने भारतीय वर्कर्स को स्थानीय लोगों के समान वेतन की पेशकश की है
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ताइवान के बीच कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारत से जल्द हजारों वर्कर्स को ताइवान भेजने की योजना है। हालांकि, इससे ताइवान का पड़ोसी देश चीन नाराज हो सकता है। भारत और ताइवान के बीच अगले महीने एक एंप्लॉयमेंट मोबिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वर्कर्स को ताइवान में फैक्टरियों, हॉस्पिटल्स और खेतों में रोजगार दिया जा सकता है। ताइवान की जनसंख्या में उम्रदराज लोगों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, भारत में करोडों युवाओं के रोजगार के लिए इकोनॉमी तेजी से नहीं बढ़ रही। अगले कुछ वर्षों में ताइवान की जनसंख्या में बूढ़े लोगों की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। ताइवान के साथ एंप्लॉयमेंट को लेकर एग्रीमेंट से चीन की नाराजगी बढ़ सकती है। ताइवान एक स्व-शासित आइलैंड है और चीन इसके साथ किसी आधिकारिक एक्सचेंज का विरोध करता है। चीन और ताइवान के बीच समुद्री सीमा है। पिछले कुछ वर्षों में ताइवान के अमेरिका के साथ संबंध मजबूत हुए हैं। अमेरिका की ओर से इसे हथियार और अन्य साजो सामान भी दिया गया है। इससे चीन की नाराजगी बढ़ी है। 

पिछले दो दशकों में भारत का चीन से इम्पोर्ट बढ़ा है। हालांकि, ताइवान के साथ एग्रीमेंट का यह मतलब नहीं हौगा कि भारत की ओर से  'वन इंडिया पॉलिसी' को अनदेखा कर रहा है। इस पॉलिसी के तहत ताइवान को चीन के हिस्से के तौर पर माना जाता है। भारत ने इस पॉलिसी को लेकर आधिकारिक तौर पर अपनी स्थिति पर जोर नहीं दिया है और ताइवान के साथ कारोबार को बढ़ाया है। ताइवान के साथ एंप्लॉयमेंट से जुड़े एग्रीमेंट को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। ताइवान वाले वर्कर्स के स्वास्थ्य को प्रमाणित करने के लिए एक मैकेनिज्म बनाया जा रहा है। 

ताइवान में बेरोजगारी दर पिछले दो दशक से अधिक में सबसे निचले स्तर पर चली गई है और सरकार को इकोनॉमी की ग्रोथ बरकरार रखने के लिए वर्कर्स की जरूरत है। भारतीय वर्कर्स को ताइवान ने स्थानीय लोगों के समान वेतन और इंश्योरेंस की भी पेशकश की है। भारत में केंद्र सरकार ऐसे देशों के साथ एंप्लॉयमेंट से जुड़े एग्रीमेंट करने पर जोर दे रही जो वर्कफोर्स की कमी से जूझ रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.