Starlink इंटरनेट कब होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और प्लान से लेकर सबकुछ

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink जल्द ही भारत में अपना काम शुरू करने वाली है।

Starlink इंटरनेट कब होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और प्लान से लेकर सबकुछ

Photo Credit: Starlink

Starlink की सर्विस तेज इंटरनेट प्रदान करेगी।

विज्ञापन

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink जल्द ही भारत में अपना काम शुरू करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Starlink की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर ग्राहकों के लिए सुविधा शुरू करने के लिए मंथली और वन टाइम किट कीमतों का खुलासा किया है। इस कंपनी ने सब्सक्रिप्शन प्लान के कुछ फीचर्स के बारे में भी बताया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को इस सर्विस की कीमत के बारे में जानकारी मिल सकेगी। आइए Starlink इंडिया की कीमत, सब्सक्रिप्शन और सेटअप फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Starlink भारत में होगा पेश

रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink हैदराबाद, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा समेत कई शहरों में गेटवे अर्थ स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह स्पेसएक्स के अपग्रेड होते ग्रुप के साथ यूजर्स टर्मिनल को कनेक्ट करने वाले हब के तौर पर काम करेगा। Starlink को जुलाई में दूरसंचार विभाग (DoT) से 5 साल का लाइसेंस मिला था, जिससे कंपनी को देश में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करने की सुविधा मिली। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। इसी बीच कंपनी देश में अपनी टीम का विस्तार कर रही है। 

Starlink प्लान की भारत में कीमत

Starlink इंडिया वेबसाइट के अनुसार, यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 8,600 रुपये प्रति माह तय किया गया है, जबकि ग्राहकों को 34 हजार रुपये की कीमत वाली जरूरी हार्डवेयर किट भी खरीदना होगी। ध्यान देने बाली बात यह है कि निजी प्लान का खुलासा करते हुए कमर्शियल स्तर की कीमतों का खुलासा हुआ है।

Starlink इंटरनेट के फायदे

स्टारलिंक का दावा है कि इस सर्विस को सभी मौसमों में दमदार तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह करीबन 100 प्रतिशत अपटाइम का वादा करती है, जिससे यह लिमिटेड कनेक्टिनिटी या कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में बेहतर काम करेगा। इसके अलावा मस्क की कंपनी ने यह भी दावा किया है कि हावेयर सेटअप में कम से कम अपग्रेड की जरूरत है। यूजर्स हार्डवेयर को प्लग इन करके मिनट में ऑनलाइन हो सकते हैं। खास बात यह है कि यह अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करेगा और 30 दिनों की ट्रायल विंडो के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »