Starlink कर रहा भारत में एंट्री, महाराष्ट्र से होगी इंटरनेट सर्विस की शुरुआत

Starlink भारत में एंट्री करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र राज्य से होगी।

Starlink कर रहा भारत में एंट्री, महाराष्ट्र से होगी इंटरनेट सर्विस की शुरुआत

Photo Credit: X/@Dev_Fadnavis

महाराष्ट्र Starlink के साथ LoI साइन करने वाला पहला राज्य बना।

ख़ास बातें
  • स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस ने महाराष्ट्र के साथ LoI पर साइन किया है।
  • सैटेलाइट इंटरनेट खराब भौगोलिक स्थिति के लिए बेहतर समाधान होगा।
  • पूरे राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

Starlink भारत में एंट्री करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र राज्य से होगी। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार और स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस ने एक एलओआई पर साइन किया जो भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने की दिशा में पहला कदम है। SpaceX की कंपनी को टेलीकॉम डिपार्टमेंट और भारत सरकार से नियामक और अनुपालन मंजूरी मिलने के बाद यह साझेदारी आधिकारिक तौर पर होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कंपनी राज्य के सरकारी संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों और अन्य जिलों में पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएगी। आइए जानते हैं कि SpaceX और महाराष्ट्र सरकार की इस साझेदारी से क्या बदलाव होगा।

महाराष्ट्र में शुरू होगी Starlink की सर्विस


सीएम फडणवीस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ LoI पर साइन करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इस समझौते के साथ पूरे राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। साझेदारी की घोषणा करने और LoI पर साइन करने के लिए Starlink की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने 5 नवंबर को मुंबई में अधिकारियों से मुलाकात की। इस सहयोग को महाराष्ट्र में डिजिटल एक्सेस को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

दूर दराज के इलाकों में होगी बेहतर कनेक्टिविटी


राज्य सरकार ने कहा कि स्टारलिंक की सर्विस सरकारी संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में उपलब्ध होगी। इसके बाद महाराष्ट्र के दूर दराज के इलाके  जैसे कि गढ़चिरौली, नंदुरबार, धाराशिव और वाशिम जैसे रिमोट या कम सर्विस वाले एरिया को सबसे पहले फायदा मिलने की उम्मीद है। सैटेलाइट इंटरनेट उन लोकेशन के लिए बेहतर समाधान होगा, जहां भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या के चलते फाइबर नेटवर्क के जरिए पहुच पाना मुश्किल है।

महाराष्ट्र का डिजिटल कैंपेन


फडणवीस ने कहा कि यह पहल राज्य के बड़े डिजिटल महाराष्ट्र के लक्ष्य के साथ है, जिसमें डिजिटल सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी पर फोकस किया गया है। इस साझेदारी के बाद राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, कोस्टल डेपलपमेंट प्रोग्राम और आपदा प्रतिरोधक सिस्टम पर इंटीग्रेटेड किया जाएगा, जहां पर कनेक्टिविटी की सबसे ज्यादा जरूरत होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »