इंदौर में दुकानदारों ने UPI पेमेंट लेना बंद किया, वजह क्‍या है? जानें

साइबर फ्रॉड की बढ़ती वारदात और अकाउंट्स फ्रीज होने की आशंकाओं के चलते व्‍यापारियों ने यह कदम उठाया है।

इंदौर में दुकानदारों ने UPI पेमेंट लेना बंद किया, वजह क्‍या है? जानें

व्‍यापारियों का कहना है कि नगद और क्रेडिट कार्ड से व्यापार करेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह जारी रहेगा।

ख़ास बातें
  • इंदौर में दुकानदार नहीं ले रहे यूपीआई पेमेंट
  • बड़ी संख्‍या में दुकानदारों ने पेमेंट लेना बंद किया
  • साइबर फ्रॉड और फ्रीज किए जा रहे अकाउंट हैं वजह
विज्ञापन
मध्‍य प्रदेश के बड़े शहर इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वहां सैकड़ों की संख्‍या में व्‍यापारियों और दुकानदारों ने ग्राहकों से यूपीआई पेमेंट लेना बंद कर दिया है। साइबर फ्रॉड की बढ़ती वारदात और अकाउंट्स फ्रीज होने की आशंकाओं के चलते व्‍यापारियों ने यह कदम उठाया है। मामला  बढ़ता देख प्रशासन ने व्‍यापारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। आईएसएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्‍थानीय प्रशासन ने व्‍यापारियों से बात करके उन्‍हें समझाया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंदौर में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। व्‍यापारियों का कहना है कि वह यूपीआई पेमेंट स्‍वीकार करते हैं, लेकिन अगर पेमेंट करने वाले ग्राहक का अकाउंट साइबर क्राइम में शामिल मिलता है, तो बैंक और पुलिस जांच में व्‍यापारियों का अकाउंट भी शामिल कर लिया जाता है और कई मामलों में बिना वजह व्‍यापारियों के अकाउंट सीज किए गए हैं। इसी के मद्देनजर दुकानदारों ने यूपीआई पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदौर में दुकानों के बाहर नोटिस चस्‍पा किया गया है। उसमें लिखा गया है कि साइबर फ्रॉड की संभावनाओं के चलते यूपीआई पेमेंट नहीं लिया जाएगा। आईएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापारी अक्षय जैन ने बताया कि हम भारत सरकार की ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के भागीदार हैं। लेकिन व्यापारियों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। व्यापारी कभी चोर नहीं हैं, सामान बेचता है, सरकार को टैक्स देता है और कई अन्य परिवारों का जीवन चलाने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा अकाउंट्स बंद करना नीतिगत नहीं है। ऐसा करने से हमारे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। जो चोरी कर रहा है, उसे पकड़ा जाना चाहिए, व्यापारी को चोर मान लिया जाए, यह ठीक नहीं है। पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों से शिकायतें आई है कि खाते बंद किए जा रहे हैं। इसी कारण हम लोग नगद और क्रेडिट कार्ड से व्यापार करेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह सिलसिला जारी रहेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »