RuPay क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की UPI ट्रांजैक्शंस के लिए नहीं लगेगा चार्ज

NPCI ने बताया है कि RBI के निर्देश के अनुसार, RuPay क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 09:30 IST
ख़ास बातें
  • इस कैटेगरी में आने वाली ट्रांजैक्शंस के लिए MDR नहीं लगेगा
  • MDR वह कॉस्ट होती है जिसका भुगतान मर्चेंट की ओर से बैंक को किया जाता है
  • RuPay क्रेडिट कार्ड को लगभग चार वर्ष पहले शुरू किया गया था

UPI कस्टमर्स के सेविंग्स या करंट एकाउंट्स से डेबिट कार्ड्स के जरिए लिंक होता है

RuPay क्रेडिट कार्ड पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़ी 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस पर कोई चार्ज नहीं होगा। लगभग चार वर्ष पहले शुरू किए गए RuPay क्रेडिट कार्ड को सभी बड़े बैंक रिटेल और कमर्शियल सेगमेंट्स के लिए जारी कर रहे हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से जारी सर्कुलर में चार्ज नहीं लगने की जानकारी दी गई है।

NPCI ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) के निर्देश के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगेगा। इस कैटेगरी में आने वाली ट्रांजैक्शंस के लिए निल मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होगा। MDR वह कॉस्ट होती है जिसका भुगतान मर्चेंट की ओर से बैंक को उनके कस्टमर्स से क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट लेने के लिए दिया जाता है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट ट्रांजैक्शंस की रकम के प्रतिशत में होता है। RBI के डिप्टी गवर्नर T Rabi Sankar ने हाल ही में कहा था कि UPI को क्रेडिट कार्ड्स से लिंक करने का उद्देश्य कस्टमर्स को पेमेंट के अधिक विकल्प देना है। UPI कस्टमर्स के सेविंग्स या करंट एकाउंट्स से डेबिट कार्ड्स के जरिए लिंक होता है। 
Advertisement

हाल ही में  मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और RBI ने इंटरनेट सर्च कंपनी Google को गैर कानूनी लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा था। गूगल को इन ऐप्स पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था। 

इसका उद्देश्य बॉरोअर्स को जालसाजी से सुरक्षित करना था। गूगल ने फाइनेंशियल सर्विसेज ऐप्स के लिए अपनी स्टोर डिवेलपर प्रोग्राम पॉलिसी में बदलाव किया है। इसमें पर्सनल लोन ऐप्स के लिए अतिरिक्त शर्तें शामिल हैं। गैर कानूनी डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगाम लगाने के लिए सरकार और RBI ने गूगल से स्क्रूटनी बढ़ाने और यह पक्का करने के लिए कहा है कि केवल रेगुलेटर से स्वीकृति वाले लोन ऐप्स ही गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हों। इसके साथ ही गूगल का इन ऐप्स के वेबसाइट्स और डाउनलोड के अन्य जरियों से डिस्ट्रीब्यूशन को भी कम करने का निर्देश दिया गया है।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.