• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी, बैटरी भी बना सकती है कंपनी

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी, बैटरी भी बना सकती है कंपनी

पिछले महीने रॉयल एनफील्ड की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 73,136 यूनिट्स की रही थी

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी, बैटरी भी बना सकती है कंपनी

इसे Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Royal Enfield इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए बैटरी भी बना सकती है
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले वर्ष पेश करने की योजना है
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना है। इसे Stark Future के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है। Royal Enfield और Stark Future के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। Royal Enfield इस मोटरसाइकिल के लिए बैटरी और मोटर भी बना सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड का मालिकाना हक रखने वाली Eicher Motors के मैनेजिंग डायरेक्टर, Siddhartha Lal ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को डिवेलप करने की पुष्टि की है। कंपनी के तिमाही रिजल्ट की घोषणा के बाद उन्होंने बताया, "हम अपनी EV की यात्रा में विश्वास के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। हमने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की योजना को लेकर काफी प्रगति की है। यह Stark Future के साथ हमारी पार्टनरशिप की भी एक बहुत अच्छी शुरुआत है।" रॉयल एनफील्ड की योजना बैटरी और मोटर बनाने की भी है। इसने नए सप्लाई पार्टनर्स को जोड़ने और प्रोडक्शन लाइंस बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। 

रॉयल एनफील्ड के CEO, B Govindarajan ने बताया,  "हम टेक्नोलॉजी पर सप्लायर्स के साथ कार्य करने पर फोकस कर रहे हैं। हम EV के लिए शुरुआती प्रोडक्शन लाइन तैयार कर रहे हैं। हम बैटरी और मोटर को खुद बनाना चाहते हैं। इसे लेकर छह से आठ महीनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।" पिछले महीने रॉयल एनफील्ड की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 73,136 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 62,155 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, कंपनी को एक्सपोर्ट में झटका लगा था। पिछले महीने इसका एक्सपोर्ट लगभग आधा घटा है। 

रॉयल एनफील्ड ने बताया था कि देश में कंपनी की बिक्री बढ़कर 68,881 यूनिट्स पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 53,852 यूनिट्स की थी। हालांकि, कंपनी का एक्सपोर्ट घटकर 4,255 यूनिट्स का रह गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8,303 यूनिट्स का था। हालांकि, कंपनी को डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने Hunter 350 को अमेरिका और लैटिन अमेरिका में लॉन्च किया था।  अमेरिका में प्राइस 3,999 डॉलर का है। भारत में बनी इस मोटरसाइकिल की बिक्री इंडोनेशिया, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मेक्सिको और कोलंबिया में भी की जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »