Royal Enfield Himalayan 450, Shotgun 650 Motoverse Edition लॉन्च, जानें कीमत

Royal Enfield Himalayan 450 में ओवर-स्क्वायर 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 40 एचपी की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

Royal Enfield Himalayan 450, Shotgun 650 Motoverse Edition लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Royal Enfield

Royal Enfield Himalayan 450 में 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है।

ख़ास बातें
  • Royal Enfield Himalayan 450 में ओवर-स्क्वायर 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन है।
  • Royal Enfield Shotgun 650, SG650 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है।
  • Royal Enfield Himalayan 450 के काजा ब्राउन की कीमत 2.69 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Royal Enfield ने Royal Enfield Himalayan 450 एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Himalayan 450, पुरानी Himalayan 411 की जगह लेगी। इसके साथ ही कंपनी ने गोवा में चल रहे मोटरसाइकिल फेस्टिवल में Royal Enfield Shotgun 650 Motoverse Edition लॉन्च की है। Royal Enfield Shotgun 650 Motoverse Edition की एक्स शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये है। यहां हम आपको Royal Enfield Himalayan 450 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Royal Enfield Himalayan 450 की कीमत


Royal Enfield Himalayan 450 कुल चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Royal Enfield Himalayan 450 के काजा ब्राउन की कीमत 2.69 लाख रुपये है। Royal Enfield Himalayan 450 के पास स्लेट हिमालयन साल्ट और पास स्लेट पॉपी ब्लू की एक्स शोरूम कीमत 2.74 लाख रुपये है। अन्य दो कलर ऑप्शन Summit Kamet White की कीमत 2.79 लाख रुपये और Summit Hanle Black की कीमत 2.84 लाख रुपये है।


Royal Enfield Himalayan 450 के स्पेसिफिकेशंस


Royal Enfield Himalayan 450 में ओवर-स्क्वायर 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 40 एचपी की पावर और 40 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने LS 411 इंजन की तुलना में नई मोटर 10 किलो हल्की है। इसमें आगे की ओर 43mm USD फॉर्क और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सीट की ऊंचाई 825 मिमी है, लेकिन इसे स्टैंडर्ड सीट के साथ ही कम किया जा सकता है। हालांकि, एक एक्सेसरी सीट भी ऊंचाई को बढ़ा सकती है।


Royal Enfield Shotgun 650 के स्पेसिफिकेशंस


Royal Enfield Shotgun 650, SG650 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है जिसे Royal Enfield ने बीते साल EICMA में पेश किया था। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये है। हालांकि, हर कोई इसे नहीं खरीद सकता है। ब्रांड मोटरसाइकिल की सिर्फ 25 यूनिट्स की बिक्री करेगा, जिसे गोवा में होने वाले ब्रांड के मोटोवर्स इवेंट में हिस्सा लेने वाले 25 लकी ग्राहकों को बेचा जाएगा।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »