• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Royal Enfield की पावरफुल मोटरसाइकिल्स रेंट पर भी मिलेंगी, कंपनी ने शुरू की सर्विस

Royal Enfield की पावरफुल मोटरसाइकिल्स रेंट पर भी मिलेंगी, कंपनी ने शुरू की सर्विस

Royal Enfield Rental के जरिए 25 शहरों में मोटरसाइकिल्स को रेंट पर दिया जाएगा। यह सर्विस 40 से अधिक मोटरसाइकिल रेंटल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर शुरू की गई है

Royal Enfield की पावरफुल मोटरसाइकिल्स रेंट पर भी मिलेंगी, कंपनी ने शुरू की सर्विस

यह सर्विस 25 शहरों में शुरू की गई है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया कि जल्द ही यह सर्विस को कुछ अन्य शहरों में भी शुरू होगी
  • मोटरसाइकिल को रेंट पर लेने के लिए यूजर को कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा
  • रॉयल एनफील्ड जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने देश में मोटरसाइकिल रेंटल सर्विस शुरू की है। Royal Enfield Rental के जरिए 25 शहरों में मोटरसाइकिल्स को रेंट पर दिया जाएगा। यह सर्विस 40 से अधिक मोटरसाइकिल रेंटल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर शुरू की गई है। 

Royal Enfield Rental को दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, धर्मशाला, मनाली, लेह, हरिद्वार, ऋषिकेश, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, गोवा, कोच्चि, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला, नैनीताल, बीर बिलिंग और सिलिगुड़ी में उपलब्ध करया गया है। कंपनी ने बताया कि जल्द ही इस सर्विस को कुछ अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। इसमें एक मोटरसाइकिल रेंट पर लेने के लिए यूजर को Royal Enfield की वेबसाइट पर जाकर उस शहर को चुनना होगा जिसमें उसे मोटरसाइकिल की जरूरत है। यूजर को वेबसाइट पर पिक अप का टाइम और तिथि और ड्रॉप का टाइम और तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद उसे रेंट पर उपलब्ध मोटरसाइकिल्स के वेरिएंट्स और उनके प्राइसेज की जानकारी मिल जाएगी। एक फॉर्म को भरने के बाद यूजर को ऑपरेटर की जानकारी दी जाएगी। इसमें ऑपरेटर को एक रिफंडेबल राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। 

इस सर्विस के बारे में कंपनी के चीफ ब्रांड ऑफिसर, Mohit Dhar Jayal ने बताया, "हमारी नई सर्विस रॉयल एनफील्ड रेंटल से राइडर्स देश में कहीं भी एक मोटरसाइकिल रेंट पर ले सकेंगे। इससे हमारे इकोसिस्टम के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले मोटरसाइकिल रेंटल ऑपरेटर्स को हमारा सपोर्ट भी बढ़ेगा।" 

हाल ही में Royal Enfield ने नई Bullet 350 लॉन्च की थी। इसका प्राइस 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। यह कंपनी की हंटर 350 और क्लासिक 350 मोटरसाइकिल्स के बीच की कैटेगरी में होगी। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सेमी-डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। नई बुलेट 350 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके वेरिएंट के आधार पर फ्रंट और रियर में डिस्क या डिस्क और ड्रम ब्रेक हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - मिलिट्री, स्टैंडर्ड और बलैक गोल्ड में खरीदा जा सकेगा। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की Hunter 350 की एक वर्ष से कम में बिक्री दो लाख यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी की यह सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »