Reliance Retail और Jio दुनिया की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल

Reliance Retail और Reliance Jio दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में क्रमश: छठे और सातवें स्थान में शामिल हो गई है।

Reliance Retail और Jio दुनिया की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल
ख़ास बातें
  • Reliance Retail और Jio लिस्ट में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर
  • लिस्ट को TikTok की मूल कंपनी Bytedance कर रही है लीड
  • Ant Group और SpaceX क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर
विज्ञापन
Reliance Retail और Reliance Jio क्रमश: 63 अरब डॉलर और 58 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हैं। एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिलायंस ग्रुप की इन दोनों कंपनियों ने छठे और सातवें स्थान पर कब्जा किया है। इस रिपोर्ट में अन्य कंपनियों के स्थान के बारे में भी बताया गया है, जिनमें TikTok ऐप की मालिक चाइनीज कंपनी ByteDance, फाइनेंशियल सर्विस देने वाली Ant Group और एलन मस्क की SpaceX शामिल है।

Tipalti की एक लेटेस्ट रिपोर्ट का हवाला देते हुए Business Today ने बताया कि Reliance Retail और Reliance Jio दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में क्रमश: छठे और सातवें स्थान में शामिल हो गई है। वहीं, ByteDance, Ant Group और SpaceX इस टॉप 10 लिस्ट को लीड कर रही हैं। Tipalti के अनुसार, इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए फर्म ने डेटा Crunchbase और Tracxn से लिया है।

टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस की वैल्यू 180 अरब डॉलर आंकी गई है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले एक साल में इसका मूल्यांकन 40 अरब डॉलर बढ़ा है। वहीं, जैक मा (Jack Ma) द्वारा स्थापित एंट ग्रुप ने इस साल स्पेसएक्स को दूसरे स्थान से नीचे करते हुए खुद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। Ant Group की वैल्यूएशन 150 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स, जो अब तीसरे स्थान पर है, उसकी वैल्यूएशन में कथित तौर पर कोई बदलाव नहीं आया है और कंपनी अभी भी 125 अरब डॉलर पर बनी हुई है।

बता दें कि जिन कंपनियों की वैल्यू 100 अरब डॉलर से ऊपर होती है, उन्हें हेक्टोकॉर्न (Hectocorn) कहा जाता है और ये टॉप 10 कंपनियां यही कहलाती है।

यूं तो टॉप 10 में केवल एक भारतीय कंपनी ने जगह बनाई है, लेकिन कुछ भारतीय कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की पूरी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। रिपोर्ट बताती है कि Edtech (BYJU'S) लिस्ट में 18वें स्थान पर है। इसके अलावा, इसमें Swiggy, OYO, RazorPay, Ola, CRED, Pharmeasy सहित कुछ अन्य कंपनियां भी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »