ग्रामीण इलाकों को इंटरनेट से जोड़ने का काम करेगी रेलटेल

ग्रामीण इलाकों को इंटरनेट से जोड़ने का काम करेगी रेलटेल
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलटेल से कहा कि वह दूरदराज के इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी उलपब्ध कराने के लिए ‘एकला चलो’ का रवैया अपनाए।

रेलटेल के सालाना दिवस पर प्रभु ने कहा कि इस कंपनी ने देश भर में डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह दूरसंचार नेटवर्क की रीढ़ बन गई है।

प्रभु ने कहा,‘भारत विशाल देश है इसलिए हमारे सामने चुनौती है। दूरदराज के कई गांवों में कनेक्टिविटी में दिक्कत है।’ रेलटेल रेलवे की सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी है। कंपनी देश के सभी हिस्सों में ब्रॉडबैंड दूरसंचार व मल्टीमीडिया नेटवर्क उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही रेलवे के लिए प्रशासनिक नेटवर्क प्रणालियों तथा रेल परिचालन के आधुनिकीकरण में भी इसकी बड़ी भूमिका रही है।

रेल मंत्री ने कहा,‘ हमारे गांवों में कनेक्टिविटी होनी चाहिए। दूरदराज के कुछ गांवों को डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए उचित समाधान चाहिए और रेलटेल यह कर सकती है।’ इस अवसर पर गूगल के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा,‘ हम रेलटेल के साथ भागीदारी में हाईस्पीड वाईफाई उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RailTel, Telecom, Internet, Wi Fi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »