• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • क्या है सरकार का Project Ganga? गांव गांव पहुंचेगा हाई स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश सरकार ने Project Ganga लॉन्च किया है। इस पहल के तहत गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने, डिजिटल सर्विसेज बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Photo Credit: Pixabay/ methodshop

Project Ganga के तहत गांवों तक पहुंचेगी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी

ख़ास बातें
  • Project Ganga के जरिए 20 लाख परिवारों तक इंटरनेट पहुंचेगा
  • 8,000 से 10,000 Digital Service Providers तैयार किए जाएंगे
  • योजना से एक लाख से ज्यादा रोजगार अवसर बनने की उम्मीद
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जून 2026 को 'Project Ganga' लॉन्च किया है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना है। सरकार का कहना है कि यह पहल गांवों में लास्ट-माइल डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगी। चलिए नीचे समझते हैं कि ये पूरा प्रोजेक्ट क्या है और कैसे काम करेगा।

क्या है Project Ganga?

Project Ganga उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की एक बड़ी पहल है। इसके तहत राज्यभर में Digital Service Providers (DSPs) का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये लोकल लेवल पर काम करने वाले डिजिटल उद्यमी होंगे, जो अपने क्षेत्रों में फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क इंस्टॉल करने के साथ-साथ अलग-अलग डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराएंगे।

सरकार का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट के जरिए करीब 20 लाख परिवारों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। इसके साथ ही 8,000 से 10,000 Digital Service Providers तैयार किए जाएंगे और एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

किन इलाकों में शुरू होगा प्रोजेक्ट?

प्रोजेक्ट गंगा की शुरुआत पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 21 जिलों से की जा रही है। सरकार की योजना इसे चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी 57,000 ग्राम पंचायतों और करीब 8,000 न्याय पंचायतों तक पहुंचाने की है। 

गांवों को कैसे मिलेगा फायदा?

सरकार के मुताबिक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सर्विसेज का दायरा बढ़ेगा। इसके तहत ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस, डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग और अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं का इस्तेमाल आसान होगा। इससे गांवों के लोगों को कई सर्विसेज के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

युवाओं के लिए क्या है खास?

प्रोजेक्ट गंगा सिर्फ इंटरनेट कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है। इसका एक बड़ा फोकस युवाओं को डिजिटल उद्यमी बनाना भी है। चुने गए युवाओं को टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और बिजनेस ऑपरेशन से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे अपने क्षेत्रों में Digital Service Provider के रूप में काम कर सकें।

CM Yuva Scheme से भी मिलेगा फायदा

राज्य सरकार ने बताया है कि प्रोजेक्ट गंगा से जुड़ने वाले चयनित युवा CM Yuva Scheme का लाभ भी उठा सकेंगे। इस योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है। इससे वे अपना डिजिटल बिजनेस शुरू करने या Digital Service Provider के रूप में काम शुरू करने के लिए जरूरी निवेश जुटा सकेंगे।

महिलाओं की भी होगी बड़ी भागीदारी

परियोजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। सरकार और परियोजना से जुड़े साझेदारों का लक्ष्य है कि इस योजना के लाभार्थियों में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं हों। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला डिजिटल उद्यमियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

किन सेक्टर्स को मिलेगा लाभ?

प्रोजेक्ट गंगा के तहत सिर्फ इंटरनेट सेवाओं का विस्तार नहीं होगा, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी अवसर पैदा होंगे। इनमें डिजिटल एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन स्किल डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, ई-गवर्नेंस, पब्लिक Wi-Fi, स्मार्ट एग्रीकल्चर और IT आधारित रोजगार शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  4. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  5. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  6. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  7. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  8. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
  9. गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
  10. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »