स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च किया है। यह 230AW सक्शन पावर, 90 मिनट बैटरी लाइफ और सेल्फ-एम्प्टीइंग डॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है।

स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Vacuum Cleaner में 230AW सक्शन पावर दी गई है
  • सेल्फ-एम्प्टीइंग डॉक 11 सेकंड में डस्टबिन खाली करता है
  • Eco Mode में 90 मिनट तक बैटरी लाइफ मिलती है
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर 230AW सक्शन पावर, 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर और सेल्फ-एम्प्टीइंग डॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर दी गई है, जबकि चार्जिंग डॉक में मौजूद ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन सिस्टम सिर्फ 11 सेकंड में डस्टबिन खाली कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ, HyperOS Connect सपोर्ट और स्मार्ट डस्ट डिटेक्शन फीचर भी मिलता है।

Xiaomi Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro को चीन में 1,498 युआन (करीब 21,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फिलहाल JD.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च या अन्य बाजारों में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नए वैक्यूम क्लीनर की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ-एम्प्टीइंग सिस्टम है। इसमें चार्जिंग डॉक के अंदर 3 लीटर का डस्ट बैग दिया गया है, जिसमें डॉक करने के बाद सिर्फ एक बटन दबाकर वैक्यूम का डस्टबिन खाली किया जा सकता है। Xiaomi का दावा है कि यह प्रक्रिया करीब 11 सेकंड में पूरी हो जाती है। कंपनी के अनुसार डस्ट बैग में लगभग 100 दिनों तक घर की धूल जमा की जा सकती है। बैग में सिल्वर आयन ट्रीटमेंट भी दिया गया है, जो बदबू और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।

क्लीनिंग परफॉर्मेंस के लिए Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro में 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 230AW सक्शन पावर और 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर पैदा करती है। डिवाइस में 12-कोन डस्ट सेपरेशन सिस्टम दिया गया है, जिससे फिल्टर जल्दी चोक नहीं होते। वहीं पांच लेवल का फिल्ट्रेशन सिस्टम 0.3 माइक्रोन तक के 99.99 प्रतिशत कणों को फिल्टर करने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि इसके सभी इंटरनल फिल्टर पार्ट्स को पानी से धोया जा सकता है।

वैक्यूम क्लीनर के मोटराइज्ड फ्लोर ब्रश में ब्लू लाइट दी गई है, जो फर्श पर 180 डिग्री एंगल में रोशनी फैलाती है। इसका उद्देश्य बिस्तर, सोफा या कम रोशनी वाली जगहों में मौजूद धूल और पालतू जानवरों के बालों को आसानी से दिखाना है। इसके अलावा ब्रश में एंटी-टैंगल डिजाइन दिया गया है, जो बालों को रोलर में उलझने से रोकने में मदद करता है। ब्रश हेड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दीवार के किनारों तक सफाई कर सके।

डिवाइस में 2,600mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक Eco Mode में यह एक बार चार्ज करने पर 90 मिनट तक चल सकता है। इसमें मौजूद स्मार्ट डर्ट सेंसर फर्श पर मौजूद गंदगी की मात्रा के हिसाब से सक्शन पावर को अपने आप बढ़ा या घटा सकता है। वैक्यूम क्लीनर Xiaomi HyperOS Connect के जरिए Mi Home ऐप से कनेक्ट होता है, जहां यूजर्स बैटरी लेवल, डस्ट बैग की क्षमता और अन्य मेंटेनेंस डिटेल्स देख सकते हैं।

Xiaomi इस वैक्यूम क्लीनर के साथ मोटराइज्ड माइट-रिमूवल ब्रश और 2-इन-1 क्रीविस टूल भी दे रही है, जिनका इस्तेमाल फर्नीचर, गद्दों और संकरी जगहों की सफाई के लिए किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »