Realme P4R 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुका है। अगर आप इसे Moto G37 Power या Redmi 15 5G से तुलना करके खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां जानें तीनों फोन्स में क्या अंतर है।
तीनों स्मार्टफोन की कीमत भारत में ₹20 हजार से कम है
Realme ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च किया। यह फोन 8000mAh Titan Battery, 144Hz Sunlight Display और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी सीधी टक्कर Moto G37 Power और Redmi 15 5G से मानी जा रही है। Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी और Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Redmi 15 5G Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है। यहां हम आपको Realme P4R 5G, Moto G37 Power और Redmi 15 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P4R 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, Moto G37 Power के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है।
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। वहीं Moto G37 Power में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी के मामले में Realme P4R 5G सबसे आगे नजर आता है। इसमें 8000mAh Titan Battery दी गई है, जिसे कंपनी फुल चार्ज पर 3 दिन तक चलने का दावा करती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging फीचर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें One Tap Cooling, AI Night Charging Mode और AI Cold Charging Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
वहीं Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 30W Turbo Charging और 6W Reverse Charging को सपोर्ट करती है। जबकि Redmi 15 5G में भी 7000mAh बैटरी मिलती है, लेकिन यह 33W फास्ट चार्जिंग और 18W Reverse Charging सपोर्ट के साथ आती है।
Realme P4R 5G में Android बेस्ड Realme UI 7.0 मिलता है। वहीं Moto G37 Power Android 16 पर काम करता है। जबकि Redmi 15 5G Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ आता है।
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5300mm² VC Cooling System भी शामिल किया है और दावा किया है कि यह BGMI और Free Fire जैसे गेम्स में लंबे समय तक 60fps का स्टेबल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
वहीं Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, जो कागज पर Realme के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जाता है। जबकि Redmi 15 5G Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रदर्शन देने का दावा करता है।
Realme P4R 5G में F1.8 अपर्चर के साथ 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ Motion Photo, AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Moto G37 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Realme P4R 5G में 5G, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट, Google Gemini, Text Scanner, AI Assistant for Notes, AI Anti-Theft और Google Remotely Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन ArmorShell Tough Build, IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
Moto G37 Power में 3.5mm ऑडियो जैक, 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। वहीं Redmi 15 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर