140 km रेंज वाले Poise NX 120 और Grace इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Poise NX-120 की कीमत 1,24,000 रुपये है, जबकि Grace के दाम 1,04,000 रुपये हैं।

140 km रेंज वाले Poise NX 120 और Grace इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Nisiki Technologies ने इन दोनों स्कूटरों को अनवील किया है

ख़ास बातें
  • ये इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैप होने वाली बैटरी के साथ आते हैं
  • दोनों ही मॉडलों की बैटरी को घर में लगे 220V मेन्‍स से चार्ज कर सकते हैं
  • कंपनी Zuink ई-स्कूटर भी डेवलप कर रही है
विज्ञापन
इल‍ेक्ट्रिक स्‍कूटर नया क्रेज हैं। पेट्रोल की कीमतों में तेजी के बाद तो लोग इन्‍हें और गंभीरता से लेने लगे हैं। यही वजह है कि कंपनियां भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर मार्केट में नए बाजार को लुभा रही हैं। ट्रेडिशनल ब्रैंड्स से हटकर यहां स्‍टार्टअप ने भी पकड़ बनाने की अच्‍छी कोशिश की है। इसी कड़ी में Nisiki Technologies ने इंडिया में दो नए स्कूटरों को अनवील किया है। Poise NX-120 और Grace नाम के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैप होने वाली बैटरी के साथ आते हैं। इनकी रेंज 140km तक है। दोनों मॉडल पांच कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध हैं। Poise NX-120 की कीमत 1,24,000 रुपये है, जबकि Grace के दाम 1,04,000 रुपये हैं। ये एक्स-शोरूम कीमतें हैं।  

स्‍वैप होने वाली बैटरी से लैस होने की वजह से Poise NX-120 और Grace ई-स्कूटर की रेंज को बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन दोनों ही मॉडलों की बैटरी को घर में लगे 220V मेन्‍स से चार्ज किया जा सकता है। निसिकी टेक्नोलॉजीज का कहना है कि वह Zuink ई-स्कूटर भी डेवलप कर रही है। यह 90 किमी/घंटा तक की स्‍पीड दे सकता है, जबकि Poise NX-120 और Grace ई-स्कूटर के साथ अधिकतम 55 किमी/घंटा की स्‍पीड मिलती है। 

Poise NX-120 और Grace ई-स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, ट्यूबलेस टायर, इफेक्टिव फ्रंट और रियर ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा राइडर और पैसेंजर के लिए पर्याप्त लेगरूम मिलता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की बैंगलोर फैसिल‍िटी में तैयार किया जाता है। साल 2022 में 30,000 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की यहां कैपिसिटी है। अगले साल तक इसे लगभग 100,000 इलेक्ट्रिक व्‍हीकल तक बढ़ाया जाएगा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर वाइटल बेलाडोर कहते हैं कि उनका लक्ष्य टेक्‍नॉलजी, लागत और स्थिरता के बीच संतुलन बनाना है। उन्‍होंने इसे स्‍वच्‍छ भारत मिशन से जोड़ते हुए कहा कि सभी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की मांग तेज हुई है। कंपनी, देशभर में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा प्रदान करने के लिए स्वैपिंग स्टेशनों और P2P चार्जिंग पार्टनर्स के साथ साझेदारी कर रही है। इससे Poise NX-120 और Grace ई-स्कूटर को देश भर में बैटरी स्वैपिंग का सपोर्ट मिलेगा। निसिकी टेक्नोलॉजीज का कहना है कि वह Zuink ई-स्कूटर भी डेवलप कर रही है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nisiki Technologies, e scooters, EV
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »