PM Modi ने किया अपने डीपफेक वीडियो का जिक्र, बोले- यह ‘बड़ी चिंता’

PM Modi on Deepfake Videos : पीएम ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी टीम से डीपफेक को चिह्नित करने और ऐसे वीडियोज इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है।

PM Modi ने किया अपने डीपफेक वीडियो का जिक्र, बोले- यह ‘बड़ी चिंता’

पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में जरूरी है कि टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।

ख़ास बातें
  • डीपफेक वीडियो पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
  • डीपफेक वीडियोज को बताया बड़ी चिंता
  • आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की
विज्ञापन
PM Modi on Deepfake Videos : ‘डीपफेक' वीडियोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने डीपफेक वीडियो बनाने में हो रहे आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर बात की और इसे ‘बड़ी चिंता' बताया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम ने कहा कि उन्होंने चैटजीपीटी टीम से डीपफेक को चिह्नित करने और ऐसे वीडियोज इंटरनेट पर प्रसारित होने पर चेतावनी जारी करने को कहा है। पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में जरूरी है कि टेक्‍नॉलजी का इस्‍तेमाल जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।

पीएम ने उनके एक डीपफेक वीडियो का भी हवाला दिया, जिसमें उन्‍हें गरबा करते हुए दिखाया गया है। पीएम ने कहा कि मैंने हाल ही में एक वीडियो देखा, जिसमें मैं गरबा गाना गाते नजर आ रहा हूं। ऑनलाइन ऐसे कई और वीडियो हैं। पीएम ने मीडिया से इस मुद्दे पर लोगों को शिक्षित करने के लिए कहा। वह दिल्ली में पार्टी हेडक्‍वॉर्टर में बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

डीपफेक वीडियोज का मामला बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने इसे और तूल दिया है। वीडियो को कांट-छांट कर तैयार किया गया था, जोकि असल में ब्रिटेन की रहने वाली एक भारतीय मूल की एक महिला का था। 

‘डीपफेक' एक डिजिटल तरीका है जिसके तहत आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी व्यक्ति की इमेज को किसी दूसरे की इमेज से आसानी से बदल सकता है। कोई भी दुनिया में कहीं में बैठकर किसी का भी डीपफेक वीडियो बनाकर ऑनलाइन शेयर कर सकता है। 

रश्मिका मंदाना के बाद इंटरनेट पर अभी ऐक्‍ट्रेस काजोल का डीपफेक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो क्लिप में काजोल के चेहरे वाली एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो डीपफेक है, जिसमें काजोल के चेहरे का इस्‍तेमाल किया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  3. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  4. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  5. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  6. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  8. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  9. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  10. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »