e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक

PAN कार्ड सभी नागरिकों के लिए एक अहम दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर, इनकम टैक्स भरने और नौकरी आदि में भर्ती समेत अन्य वित्तीय संस्थानों में किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 15:34 IST
ख़ास बातें
  • PAN कार्ड सभी नागरिकों के लिए एक अहम दस्तावेज है।
  • PAN कार्ड का उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए किया जाता है।
  • PAN कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स भरने के लिए किया जाता है।

PAN कार्ड सभी नागरिकों के लिए एक अहम दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर, इनकम टैक्स भरने और नौकरी आदि में भर्ती समेत अन्य वित्तीय संस्थानों में किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल काफी सावधानी के साथ करना चाहिए, क्योंकि पैन से संबंधित छोटी से चूक बड़ा नुकसान कर सकती है। इससे वित्तीय नुकसान होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। अब PIB फैक्ट चेक ने ऑनलाइन एक फर्जी ईमेल के बारे में सावधान किया है। इमेल में दावा किया गया है कि यूजर्स अपना ई-पर्मानेंट अकाउंट नंबर (e-PAN) कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, फैक्ट चेक यूनिट ने साफ किया है कि यह मैसेज फर्जी है और लोगों को ऐसे ईमेल का रिप्लाई नहीं करना चाहिए और न ही इसमें दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक अकाउंट से X पर एक पोस्ट में बताया गया कि यूजर्स को संदिग्ध ईमेल, कॉल, एसएमएस या लिंक के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। बताया गया है कि साइबर अपराधी अक्सर ऐसे मैसेज को असली दिखाने के लिए डिजाइन करते हैं, जिससे भोले भाले नागरिक भ्रमित होकर जानकारी साझा कर दें। फर्जी ईमेल में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक लिंक या अटैचमेंट भी है। हालांकि, टीम ने कहा कि इस तरह के मैसेज अधिकारियों द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं। ये यूजर्स से निजी जानकारी चोरी करने के उद्देश्य से किए गए फिशिंग प्रयासों में से एक हैं।

कैसे रहें सुरक्षित


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का टैक्स पेयर्स से कहना है कि उन्हें अंजान या संदिग्ध सोर्स से आने वाले अटैचमेंट को खोलना नहीं चाहिए और न ही किसी लिंक पर क्लिक करना चाहिए। इस प्रकार के ईमेल से लिंक को कॉपी करके वेब ब्राउजर में पेस्ट करने से भी यूजर्स फ्रॉड वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं, जिसके जरिए निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि ईमेल या मैसेज में दिए गए लिंक के बजाय सिर्फ आधिकारिक सरकारी पोर्टल के जरिए ही टैक्स संबंधिंत नोटिफिकेशन को चेक करना चाहिए। इसके अलावा यूजर्स को मैलवेयर से संक्रमित होने के जोखिम को कम करने के लिए एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना चाहिए।

अगर यूजर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से संदिग्ध ईमेल मिलते हैं तो उन्हें डिपार्टमेंट के आधिकारिक चैनल के जरिए इसकी जानकारी देनी चाहिए। इस प्रकार के ईमेल webmanager@incometax.gov.in पर भेजे जा सकते हैं और इनकी एक कॉपी incident@cert-in.org.in पर भी भेजी जा सकती है। इसके अलावा मैसेज या ईमेल हेडर की जानकारी अधिकारियों को प्रदान की जा सकती है, जिससे फिशिंग के सोर्स का पता लगाया जा सके। इसके अलावा यूजर्स को टैक्स सर्विस से संबंधित मैसेज के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया है। फिशिंग स्कैम लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए मैसेज की प्रामाणिकता की जांच करना चाहिए। हमेशा आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करना चाहिए, जिससे वित्तीय फ्रॉड या निजी जानकारी की चोरी से बचाव हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PIB Fact Check, PAN Card

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.